नगर पंचायत बोर्ड की पहली बैठक में विधायक से उलझे बाहरी लोग स्थानीय विधायक के शिकायत पर दो लोग पुलिस हिरासत में
अब सवालिया निशान उठता हैं कि जब विधायक के साथ ऐसा वर्ताव हो रहा हो तो आम जनमानस का क्या
रिपोर्ट - बोरावड़ - मुकेश जोया
तेरापंथी सभा बोरावड के अध्यक्ष रिखब चंद भंडारी से प्राप्त जानकारी अनुसार युगप्रधान आचार्य महाश्रमण की सुशिष्या साध्वी श्री प्रांजल प्रभा जी सहवर्त्ती साध्वी श्री रूचि प्रभा जी, साध्वी श्री गौतम प्रभा जी व साध्वी श्री मध्यस्थ प्रभा जी के साथ बोरावड में आगामी चातुर्मासिक हेतु तेरापंथ भवन में मंगल प्रवेश करेंगे।
आज 21 जून को साध्वी प्रांजल प्रभा जी आदि ठाणा-4 बालाजी कॉलोनी से विहार कर मध्यवर्त्ती घरों का स्पर्श करते हुये बोरावड मुख्य चौराहे पर पधारेंगें। वहां से लगभग 10:15 बजे सभी संस्था के सदस्यों के साथ भव्य जुलूस रूप में विहार कर मुख्य बाजार होते हुये बोथरा बास स्थित तेरापंथ भवन में मंगल प्रवेश करेंगें।
तेरापंथ युवक परिषद बोरावड अध्यक्ष गजेन्द्र बोथरा ने बताया जैन साधु साध्वी चार मास एक स्थान पर धर्माराधना करते है। ये चार मास का सनातन परम्परा और जैन परम्परा में विशेष महत्व है। श्रद्धालु इस काल में विशेष धर्माराधना करते है। तप और त्याग को जीवन में अपनाकर आत्म शुद्धि की ओर अग्रसर होते है। इस वर्ष श्रावण मास दो होने से चातुर्मास का काल पांच माह का रहेगा।
चातुर्मास में प्रतिदिन प्रातःकालीन व सायंकालीन प्रवचन का क्रम चलेगा, मध्यान्ह में धर्म चर्चा का क्रम चल सकेगा।
साध्वी श्री जी आचार्य श्री महाश्रमण जी के इंगितानुसार वर्ष 2023 के चातुर्मास हेतु तेरापंथ भवन बोरावड में प्रवेश करेंगे।
इस अवसर पर तेरापंथी सभा, तेरापंथ युवक परिषद, तेरापंथ महिला मंडल बोरावड के सदस्य साध्वी श्री के प्रवेश में जूलूस में सहभागी बनेंगे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
अब सवालिया निशान उठता हैं कि जब विधायक के साथ ऐसा वर्ताव हो रहा हो तो आम जनमानस का क्या
पुलिस की निष्पक्ष व त्वरित कार्यवाही से अपराधियो में भय का माहौल.....साहब मुझे गोली मत मारना...
ब्यूरो चीफ श्रावस्ती बाबूराम पाठक पुलिस की निष्पक्ष व त्वरित कार्यवाही से अपराधियो में भय का माहौल.....साहब मुझे गोली मत मारना... पोस्टर लहराकर 02 हत्यारोपियों ने थाने पर किया आत्मसमर्पण
Leave a Comment: