ab tak@परशुराम जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित हुई कई प्रतियोगिताएं
परशुराम जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित हुई कई प्रतियोगिताएं
पुलिस मुठभेड़ में घायल गौ तस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, एक दरोगा भी घायल
पकड़े गए गौ तस्कर के कुछ साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस और एसओजी की टीमें उनकी तलाश में आसपास के इलाकों में कांबिंग कर रही हैं। वहीं एएसपी ने रात में सीएचसी अस्पताल पहुंचकर घायल दरोगा का हालचाल जाना और बदमाश से भी पूछताछ की।
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार देर रात लगभग साढ़े 11 बजे कुछ गौ तस्करों के जायस से मोहनगंज थाना क्षेत्र के चिनगाही नहर की पुलिया पर पहुंचने की जानकारी मिली। जिस पर मोहनगज थाने की पुलिस और एसओजी अमेठी की टीम ने उन्हें घेर लिया। पुलिस टीम ने उन्हें सरेंडर करने के लिए ललकारा।
तभी गौ तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। पैर में घुटने के नीचे गोली लगने पर एक गौ तस्कर घायल हो गया और पुलिस ने उसे पकड़ लिया। जबकि उसके कुछ साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकलने में कामयाब रहे। बदमाशों की तरफ से हुई फायरिंग में मोहंगज थाने के निरीक्षक श्रीचंद यादव के हाथ मे गोली लगने से वह घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी मोहनगज सीएचसी अस्पताल पहुंचकर घायल दरोगा का हालचाल जाना। एएसपी हरेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में गौकशी पर प्रभावी रोकथाम के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए थे। उसी के तहत कार्रवाई करते हुए कुछ गौ तस्करों को पकड़ने का प्रयास किया गया।
फायरिंग करने पर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग करते हुए घायल हुए गौ तस्कर जायस थाना क्षेत्र के नौसाद को पकड़ लिया गया है। उसके खिलाफ गौकशी के कई मुकदमे पहले से भी दर्ज है। बदमाशों के हमले में एक दरोगा भी घायल हुआ है। अन्य फरार बदमाशों के बारे में भी जानकारी की जा रही है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
परशुराम जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित हुई कई प्रतियोगिताएं
दहेज लोभियों ने मार डाला लगभग 20 वर्षीय एक बिटिया को
मौसी के घर में ही कर डाली चोरी, युवती ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर उड़ाया लाखों का माल
Leave a Comment: