लाइसेंसी पिस्टल से युवक ने की आत्महत्या , .
कमल किशोर अब तक टीवी फरीदाबाद हरियाणा की रिपोर्ट,.
अब तक टीवी न्यूज़ चैनल से राकेश दिवाकर की खास रिपोर्ट
जनपद सीतापुर के आशु कवि, बहु प्रतिभा के धनी, आचार्य सोम दीक्षित का निधन विगत 17 मई 2023 को उनके पैतृक गाँव रिखौना में हो गया था ,जिससे उनका पूरा परिवार शोक संतृप्त है ।
जिसे हर प्रकार से दृढ़ता प्रदान करने के उद्देश्य से, लोक सभा धौराहरा की सांसद वा भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष ,रेखा वर्मा गांव रिखौना मे ,आचार्य सोम दीक्षित के घर पहुंच कर ,उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की,
तथा उनकी स्मृति में एक शंकरी वृक्ष का भी रोपण किया, संकरी वृक्ष के रूप में तीन प्रकार के वृक्ष पीपल ,बरगद र्और पाकड़ ,लगाए जाते हैं।
जो तीनों वृक्ष ब्रह्मा, विष्णु और महेश के प्रतीक स्वरूप माने जाते हैं ।
इस वृक्षारोपण के स्थान पर एक नेम पट्टिका भी लगाई गई थी, जिस पर सांसद रेखा वर्मा का नाम अंकित था।
परंतु आचार्य सोम दिक्षित का नाम नहीं लिखा था ।इस पर सांसद ने वन क्षेत्राधिकारी हरगांव ,एस एस चौहान को निर्देशित किया इन वृक्षों को टी गार्ड से रक्षित किया जाए ,तथा इस स्थान पर आचार्य सोम दीक्षित का नाम भी अंकित किया जाए ।
आचार्य सोम दीक्षित किसी परिचय के मोहताज नहीं रहे है। वे जनसंघ काल के सक्रिय कर्यकरता, भारतीय जनता पार्टी ने प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष, स्थानीय निकाय के जिलाध्यक्ष, पंचायत प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ,विधानसभा सीतापुर से प्रदेश कार्यसमिति ने तीन बार सदस्य, विश्व में विख्यात, हिंदी सभा सीतापुर के अध्यक्ष ,संस्कृत संसद के सचिव, साधन सहकारी समिति शाह महोली के डायरेक्टर, कोआपरेटिव बैंक के डायरेक्टर , आर एम पी पोस्टग्रेजुएट कॉलेज सीतापुर की यूनियन, के संघ पिता की उपाधि से विभूषित, वित्तविहीन प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष, ग्राम सभा रिखौना-सीतापुर के विकास पुरुष, स्वयं के पैतृक ग्राम रिखौना-सीतापुर के अनेक किलोमीटर के परिक्षेत्र को शिक्षा की दृष्टि से सबल बनाने हेतु, गुरु गोविंद सिंह इंटर कॉलेज के संस्थापक प्रधानाचार्य । तथा साहित्य क्षेत्र में अनेकों साहित्यिक ,कृतियां प्रदान करते हुए आशु कवि के रूप में जाने जाते थे ।
इस अवसर पर सांसद रेखा वर्मा के साथ हरगांव ब्लाक के ब्लाक प्रमुख, वन क्षेत्राधिकारी हरगांव ,एस एस चौहान, वित्तविहीन शिक्षक महासभा सीतापुर के जिला अध्यक्ष पंकज पांडे, परसेंडी मंडल के भाजपा महामंत्री प्रवीण शुक्ला ,भाजपा सेक्टर संयोजक श्याम सुंदर मिश्र डॉ रामनिवास तिवारी, बूथ अध्यक्ष डॉक्टर भैया लाल तिवारी, रामअवतार राजवंशी ,श्याम बिहारी शुक्ला ,पंकज शुक्ला के साथ अनेक गणमान्य व्यक्ति गिरधारी लाल तिवारी ,हरद्वारी लाल तिवारी ,डॉ सुनील कुमार ,मुन्ना लाल गुप्ता ,महेंद्र कुमार शुक्ल ,अमरनाथ शुक्ला ,विनोद पांडे ,गिरीश मिश्र, आशीष शुक्ला, प्रांजल मिश्रा ,अनुराग शुक्ला ,नीरज शुक्ला ,पवन तिवारी, विनोद पांडे ,अनुज शुक्ला ,आदि मौजूद रहे ।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
कमल किशोर अब तक टीवी फरीदाबाद हरियाणा की रिपोर्ट,.
आलोक तिवारी ब्यूरो चीफ अब तक टीवी न्यूज़ चैनल जनपद मथुरा
अब तक टीवी न्यूज़ चैनल जनपद मथुरा
Leave a Comment: