आलोक तिवारी ब्यूरो चीफ अब तक टीवी न्यूज़ चैनल जनपद मथुरा


 मथुरा।जानकारी के मुताबिक थाना जमुनापार के गाँव किनारई के रहने वाले चार किशोर  अभिषेक, शिवा ,कलूआ, अमन यमुना नदी में नहाते समय तैरते हुए मौज-मस्ती कर रहे थे तभी अचानक कलूआ,अमन एवं अभिषेक नदी में डूबने लगे 13 वर्षीय शिवा ने तीनों किशोरों को बचाने के लिए उन्हें बाहर निकलने लगा अचानक 11 वर्षीय अभिषेक फिसल गया वह पानी में डूबने लगा उसे खोजने की कोशिश की लेकिन कहीं नहीं मिला तीनों किशोर गांव की ओर दौड़ पड़े,  खेतों में काम कर रहे किसानों को घटना की जानकारी दी । किसान दौड़ते हुए घटना स्थल पर पहुँच गए और यमुना में डूबे अभिषेक को खोजने लगे लेकिन कोई सुराग नहीं मिला, ग्रामीणों ने थाना जमुनापार पुलिस को जानकारी दी मौके पर पहुंचे थाना निरीक्षक सूरज प्रकाश शर्मा ने गोताखोर एवं स्टीमर को बुलाया लेकिन अभी तक कहीं कोई सुराग नहीं मिला।
 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।