आरिफ खान जिला संवाददाता मिर्जापुर


 मिर्ज़ापुर-डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या मिर्ज़ापुर पुलिस लाइन स्थित बने अस्थाई हेलीपैड पर पहुचें, डिप्टी सीएम ने किया माँ विन्ध्वयसिनी का दर्शन पूजन। निर्माणाधीन विंध्य कॉरीडोर एवं विकासशील परियोजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण, मां वैष्णो लॉन बरौधा कचार स्थित सात मोर्चो के संयुक्त सम्मेलन में कार्यकर्ताओ को किया संबोधित।एक रिपोर्ट...

Vo: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे विंध्याचल, मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में लखनऊ में पुलिस कस्टडी में संजीव जीवा की हुई हत्या पर दिया बड़ा बयान,समाजवादी पार्टी गुंडों अपराधियों की पार्टी है उसके मुंह से इस प्रकार की बातें शोभा नहीं देती है।घटना निश्चित तौर से पुलिस कस्टडी में चाहे न्यायालय में कहीं पर भी हो कोई भी घटना होती है दुर्भाग्यपूर्ण है।सरकार की मंशा गुंडों अपराधियों माफियाओं के भय से प्रदेश को मुक्त रखने का है इस प्रकार की कोई घटना होती है तो हम लोग के लिए भी चिंता का विषय है ।प्रयागराज में अतीक और अशरफ की हत्या का  आयोग जांच कर रहा है  लखनऊ की हत्या की भी जांच एसआईटी को सौंपी गई है जो भी सच्चाई होगी सामने आएगी लेकिन सरकार की मंशा यही है जो अपराध करता है उसे फांसी के फंदे पर पहुंचना चाहिए।डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने राहुल गांधी पर कहाकि राजनीति करने वालो को एक दूसरे के विरोध करने का अधिकार हो है लेकिन जैसे ही भारत  सीमा पार करता है उसके जुबान पर भारत माता की जय के अलावा उसके जुबान पर दूसरा और कुछ नही होना चाहिए।भारत के अच्छे कार्यो की चर्चा करने के अलावा दूसरा कुछ नही होना चाहिए कांग्रेश को भारत विरोध का रोग लग गया है।राहुल गांधी लंदन अमेरिका जा रहे है जहा पे प्रधानमंत्री राष्ट्रपति स्वयं प्रधानमंत्री का आटोग्राफ लेने की बात करते है वहा जाकर पीएम की आलोचना करना जैसे कोई अपने आप को भष्म करने का काम कर रहा है।राहुल गांधी का भारत विरोधी भाजपा विरोधी बयान का मैं कड़ी शब्दो की निन्दा करता हु। हमारे खिलाफ जो बोलना हो बोले लेकिन देश मे बोले देश के बाहर जाके देश के विरोध में बोलेगे तो उसके लिए मैंने  कहा था स्वास्थ नही ठीक है तो इलाज करा लेकिन भारत के विरोध में  नही बोलना चाहिए। 

 केशव प्रसाद मौर्य डिप्टी सीएम उत्तर प्रदेश।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।