ओडिशा ट्रेन हादसे में अब तक 288 लोगों की मौत हो चुकी है। बालासोर के जिस बहानागा के स्कूल में शवों को रखा गया था, वहां अब छात्र पढ़ने


 

ओडिशा में बहनागा उच्च विद्यालय के छात्र अपनी कक्षाओं में वापस आने से डर रहे हैं. इस विद्यालय में रेल हादसे के बाद शव रखे गये थे. ओडिशा के बालासोर में दो जून को हुए रेल हादसे में 288 यात्रियों की मौत हुई थी. इस दुर्घटना के तुरंत बाद, 65 साल पुराने इस स्कूल भवन में कफन में लिपटे शवों को रखा गया था. छात्र अब इस स्कूल में आने से कतरा रहे हैं और स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) ने राज्य सरकार से इमारत को गिराने की गुहार लगाई है क्योंकि यह बहुत पुराना है. बहनागा उच्च विद्यालय की प्रिंसिपल ने स्वीकार किया, “छात्र डरे हुए हैं. जिसे देखते हुए यहां धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने और पूजा पाठ करने की योजना बनाई गई है.”

 

भुवनेश्वर: ओडिशा में बहनागा हाई स्कूल के छात्र अपनी कक्षाओं में वापस आने से डर रहे हैं। इस स्कूल में रेल हादसे के बाद शव रखे गए थे। बालासोर में दो जून को हुए रेल हादसे में 288 यात्रियों की मौत हुई थी। इस दुर्घटना के तुरंत बाद, 65 साल पुराने इस स्कूल भवन में शवों को रखा गया था। स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) ने राज्य सरकार से इमारत को गिराने की गुहार लगाई है, क्योंकि यह बहुत पुरानी है। स्कूल की प्रिंसिपल प्रमिला स्वैन ने कहा कि स्कूल ने धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने और कुछ अनुष्ठान करने की योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि स्कूल के कुछ वरिष्ठ छात्र और एनसीसी कैडेट भी बचाव कार्य में शामिल हुए थे। बालासोर के डीएम दत्तात्रय भाऊसाहेब शिंदे ने कहा कि स्कूल प्रबंधन समिति पुरानी इमारत को तोड़कर उसका जीर्णोद्धार करना चाहते हैं जिससे बच्चों को कक्षाओं में जाने में कोई डर या आशंका न हो। एसएमसी के एक सदस्य ने जिलाधिकारी को बताया कि स्कूल की इमारत में पड़े शवों को टेलीविजन चैनलों पर देखने के बाद, बच्चे प्रभावित हुए हैं और 16 जून को फिर से स्कूल खुलने पर वे आने से कतरा रहे हैं।

ओडिशा के बालासोर में ट्रेन हादसा हुआ था। बहनागा के सरकारी स्कूल को अस्थाई मुर्दाघर में बदल दिया गया। यहां शवों को रखा गया। अब स्थानीय लोग इस सरकारी स्कूल को तोड़कर नया बनाने की मांग कर रहे हैं। कोई कह रहा है कि स्कूल से आवाजें आती सुनी तो कोई कटी लाशों के भूतों को देखने का दावा कर रहा है

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।