Adipurush Advance Bookings: आदिपुरुष के लिए इसी वीकेंड से एड्वांस बुकिंग शुरू किए जाने की खबर है. रणबीर कपूर ने अकेले 10 हजार टिकट खरीदें हैं जिससे वे वंचित अनाथ बच्चों को आदिपुरुष दिखाएंगे.


Adipurush Advance Ticket Bookings: कृति सेनन और प्रभास स्टारर आदिपुरुष 16 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी. हालांकि उससे पहले ही यह विवादों में घिर गई है. इस बीच खबर है कि इसी वीकेंड से फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो जाएगी. जानकारी ये भी है कि आदिपुरुष की टीम सिर्फ हिंदी स्क्रीनिंग के लिए 4000 से ज्यादा स्क्रीनों में अपनी मैग्नम ओपस को रिलीज करेगी. 

बता दें कि ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष शुरू से ही विवादों में घिरी हुई है. पहले जब इसका ट्रेलर रिलीज किया गया तब भी इसमें हनुमान जी को लेदर पहनाने से लेकर इसके वीएफएक्स तक का खासा विरोध हुआ था. जिसके बाद मेकर्स ने पूरे फिल्म का ट्रेलर री-रिलीज किया लेकिन इस बार भी दर्शक कई चीजों को लेकर आपत्ति जाहिर कर रहे हैं.

रणबीर कपूर ने खरीदें 10 हजार टिकट
'आदिपुरुष' देशभर में 6200 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज की जाएगी. कहा जा रहा है कि इसी रविवार से टिकटों की एडवांस बुकिंग शुरू की जाएगी. इस बीच जानकारी है कि रणबीर कपूर ने वंचित अनाथ बच्चों के लिए अकेले 10 हजार टिकट खरीदें हैं वहीं फिल्म के प्रोड्यूसर रामचरण ने भी 10 हजार जिकट खरीदें हैं जिससे वे वंचित अनाथ बच्चों को 'आदिपुरुष' दिखाएंगे. इनमें कुछ विशेष फैंस भी शामिल हो सकते हैं.

'रामायण' की सीता ने दिया ट्रेलर का रिव्यू
'आदिपुरुष' के ट्रेलर को लेकर जिस तरह से हंगामा हुआ उसके बाद मेकर्स ने काफी बदलाव के बाद फिल्म का नया ट्रेलर जारी किया. लेकिन अब भी ये दर्शकों की उम्मीदों पर खड़े नहीं उतर सके. 'रामायण' में सीता का किरदार निभा चुकीं दीपिका चिखलिया ने फिल्म के ट्रेलर को VFX से ओवर लोडेड बताया और इसके साथ ही उन्होंने सीताहरण के दृश्यों को भी गलत तरीके से दिखाए जाने की बात कही.

 

 

कृति और ओम राउत के किस पर हंगामा
फिल्म 'आदिपुरुष' को अपने प्रमोशन के दौरान भी काफी विरोध का सामना करना पड़ रहा है. हाल ही में फिल्म की लीड एक्ट्रेस कृति सेनन तिरुपति मंदिर दर्शन के लिए गई थीं जहां ओम राउत के उन्हें किस करने को लेकर भी बवाल मच गया था.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।