मेरी बेटी कभी संबंध नहीं बनाएगी... 7 फेरों के बाद दुल्हन के पिता की 3 शर्तें सुन दूल्हे के उड़े होश


झांसी. उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से शादी के दौरान अजीबोगरीब मामला सामने आया. यहां सात फेरों के बाद जब विदाई की रस्में निभाई जा रही थी तभी दुल्हन के पिता ने वर पक्ष के समक्ष तीन ऐसी शर्तें रख दीं जिसे सुनकर सभी के होश उड़ गए. तीन शर्तों में से एक यह भी थी कि दुल्हन कभी शारीरिक संबंध नहीं बनाएगी. दूल्हे ने अपने ससुर की शर्तों को मानने से इनकार कर दिया. इसके बाद दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया. दूल्हा झांसी जिले के बरुआसागर थानान्तर्गत सिनौरा मोहल्ले में रहने वाला मानवेन्द्र सेन है. मानवेन्द्र की शादी झांसी के गुरसरांय में रहने वाली ज्योति के साथ तय हुई थी. शादी 6 जून को थी, जिसको लेकर मानवेन्द्र के घर में खुशियां मनाई जा रही थी, शादी के गीत भी हो रहे थे. दुल्हन अपने मुंह बोले पिता और बहन के साथ बरुआसागर स्थित मैरिज हॉल में आई थी. जहां शादी की रस्में अदा हो रहीं थी.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।