होंडा की शाइन 100 बरेली की सड़कों पर उतर गई हैं।


कंपनी का नया माँडल  शाइन 100 बुधवार को कृष्णा लान में कंपनी के रीजनल मैनेजर शशांक राजदान जी द्वारा लांच किया गया। इस मौके पर जोनल मैनेजर ब्रजेश उपाध्याय जी ने गाड़ी की खूबियों के बारे में बताया। 
सेल्स एरिया इंचार्ज अभिषेक निरंजन ने बताया की दस  साल की वारंटी के साथ होंडा शाइन पांच रंगों में उपलब्ध हैं। बाइक की एक्स शोरुम प्राइस 62900 रुपये होने के अलावा उबाड़ खाबड़ वाले इलाको में सफर करने पर  भी कोई थकावट महसूस नहीं होती  हैं।
 100% फाइनेंस सुविधा के साथ ग्राहक इस शाइन 100 को मात्र 1/- के डाउन पेमेंट मैं ख़रीद सकते है। 

समारोह में 51 ग्राहको को बाइक की डिलीवरी दी गई और 23 की स्पाँट बुंकिग हुई।

 एस पी जी होण्डा से एस पी एस चौहान, श्री साई होण्डा से मुदित अग्रवाल एवं शील किशन होण्डा से अंतरिक्ष सेठी नें मिलकर शाइन 100सीसी लाचिंग में आये हुए 
आगन्तुकों का स्वागत करने के उपरान्त बाइक की खूबियों बताते कहा कि दुपहिया वाहनों की बिक्री में होण्डा शाइन उचित दाम एवं अत्यधिक माइलेज होने की वजह से यह सर्वाधिक पसंद किये जाने वाली बाइक है । 
इसकी टेस्ट ड्राइव के लिए शोरुम में प्रथक व्यवस्था की गयी हैं , इच्छुक ग्राहक इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।