आलोक तिवारी ब्यूरो चीफ अब तक टीवी चैनल जनपद मथुरा


 मथुरा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार के कुशल नेतृत्व में सदर बाजार पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 175/2023 धारा 380/457 व मुकदमा अपराध संख्या 180/2023 धारा 380/457 का सफल अनावरण करते हुए चोरी करने वाले अभियुक्त श्याम सुन्दर उर्फ श्याम निषाद पुत्र ओमप्रकाश निवासी शान्तिनगर दामोदरपुरा थाना सदर व चोरी का सामान खरीदने वाले अभियुक्त सचिन पुत्र स्व0 लटूरी सिंह निवासी सरकारी प्राइमरी स्कूल के पीछे दामोदरपुरा व रंजीत सिंह पुत्र देवेन्द्र सिंह निवासी ग्राम सुल्तानपुर कबीस चौराहा थाना डौकी जिला आगरा को दिनांक 07.06.2023 को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी गया सामान बरामद किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।दिनांक 02.06.2023 को मुकदमा निवासी पुष्पाधाम कालोनी थाना सदर बाजार मथुरा ने अज्ञात चोर द्वारा व उसके पडोसी विनीत के घर में घुसकर दिनांक 02.06.2023 की रात्री में सामान चुरा कर ले जाने के संबंध में प्रार्थनापत्र दिया। प्रार्थनापत्र के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 175/23 धारा 380/457 अज्ञात चोर पंजीकृत किया गया। दिनांक 07.06.2023 को निवासी श्रीजी विहार कालोनी थाना सदर बाजार मथुरा ने अज्ञात चोर द्वारा वादिया के घर में घुसकर दिनांक 29.05.2023 की रात्री को एक लाख नब्बे हजार रूपये चुरा कर ले जाने के संबंध में प्रार्थनापत्र दिया। प्रार्थनापत्र के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 180/23 धारा 380/457 अज्ञात चोर पंजीकृत किया गया। दोनों घटना के सम्बन्ध में थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये अभियुक्तगणों को माल व रुपयों के गिरफ्तार किया गया है

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।