योग साधकों को किया गया सम्मानित
- अंतराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून की सफलता के लिए चल रही तैयारी:सुनील कुमार चौबे - राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में हुआ आयोजन
Sanjeev Jeeva Murder: संजीव जीवा हत्याकांड में पुलिस ने विजय यादव नाम के शूटर को गिरफ्तार किया है. अब जानकारी सामने आई है कि वारदात के वक्त एक से ज्यादा शूटर थे.
Sanjeev Jeeva Murder: लखनऊ के कोर्ट में हुए कुख्यात संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा हत्याकांड में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जीवा के ऊपर भले ही एक शख्स ने गोली चलाई हो लेकिन इस पूरे कांड में एक से ज्यादा शूटर थे. इन लोगों ने जीवा को मारने के लिए प्लान भी तैयार कर रखा था.
सूत्रों के अनुसार, पकड़ा गया शूटर विजय यादव कोर्ट में अकले नहीं था. उसका साथी भी कोर्ट में मौजूद था. इन लोगों ने प्लान बी भी तैयार कर रखा था, जिसके मुताबिक अगर संजीव जीवा कोर्ट से भागता तो दूसरा साथी उस पर फायर करता.
वकील के भेष में पहुंचा था शूटर
संजीव जीवा की लखनऊ के कैसरबाग कोर्ट में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जीवा लखनऊ की जेल में बंद था और उसे पेशी पर लाया गया था. इस मामले में एक शूटर को मौके से पकड़ा गया था, जिसकी पहचान विजय यादव के रूप में की गई. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, संजीव के पहुंचने से काफी देर पहले ही विजय वकील के भेष में एससीएसटी कोर्ट रूम के बाहर बैठ गया. कोई शक न करे इस लिए जेब में पेन लगाने के साथ हाथों में फाइल भी पकड़ा था.
शूटर ने संजीव जीवा को पीछे से मारी गोली
संजीव के साथ ही शूटर विजय पीछे से कोर्ट रूम के भीतर गया और मौका मिलते ही कोट से रिवाल्वर निकाल कर जीवा पर पीछे से ताबड़तोड़ फायरिंग की. विजय ने शार्प शूटर की तरह हमला बोला, जिससे संजीव जीवा को पीछे पलटने का भी वक्त नहीं मिला और वह मौके पर ही ढेर हो गया.
हमला करने के बाद विजय बचने के लिए कोर्ट रूम से बाहर भागा लेकिन वकीलों ने उसे दबोच लिया और पकड़कर पीटना शुरू कर दिया. बड़ी मुश्किल से पुलिस ने उसे बचाया.
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
- अंतराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून की सफलता के लिए चल रही तैयारी:सुनील कुमार चौबे - राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में हुआ आयोजन
बड़ेरी क्षेत्र के नदियांव गांव में काशी दास पूजा का किया गया भव्य आयोजन क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोगों ने कार्यक्रम में की शिरकत पूजा
यातायात को सुगम बनाने के लिए जोन 1 और 7 में चला अभियान
Leave a Comment: