यातायात को सुगम बनाने के लिए जोन 1 और 7 में चला अभियान


लखनऊ: यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए नगर निगम जोन 1 और 7 में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। बुधवार को नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के निर्देशन प्रवर्तन अधिकारी कर्नल सत्येन्द्र सिंह एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारियों की उपस्थिति में प्रवर्तन दल की टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। जिसमें टीम लीडर मनोज कुमार व प्रवर्तन दल की टीम, पूर्व सैनिक कल्याण निगम के सदस्य एवं पीआरडी जवानों के साथ एवं जोन 1 के जोनल अधिकारी दिव्यांशु पाण्डेय, राजस्व निरीक्षक राजा भैया तथा 296 के साथ लालबाग क्षेत्र में अवैध पार्किंग से गाड़ियों को क्रेन से उठवाया। दूसरे अभियान में स्क्वायड कमाण्डर संकटा प्रसाद यादव की टीम ने जोन 7 के कर अधीक्षक राम अचल की टीम के साथ मटियारी रोड से सड़क, पटरी से अतिक्रमण हटवाया। तीसरे अभियान में स्क्वायड कमाण्डर सफीर आलम ने पालीटेक्निक चौराहे के आसपास के क्षेत्र से रोड और पटरी से टैम्पो, ई-रिक्शा और ठेलों को विस्थापित किया। यह विशेष अभियान यातायात व्यवस्था को दुरूस्त रखने के लिए अभियान को चलाया गया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।