*समाजवादी पार्टी जौनपुर ने सादगीपूर्ण ढंग से मनाई धरतीपुत्र नेताजी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि, संघर्षों को किया याद,*
*2027 में नेताजी के सपनों की सरकार बनाएंगे समाजवादी: राकेश मौर्य*
*जौनपुर।* समाजवादी पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी जौनपुर द्वारा जिला कार्यालय सदर चुंगी, अल्फस्टीनगंज में जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में भारत के पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पद्म विभूषण से सम्मानित धरतीपुत्र नेताजी रफ़ीक़-उल-मुल्क श्री मुलायम सिंह यादव जी की पुण्यतिथि सादगीपूर्ण ढंग से मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित सपाजनों ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा गोष्ठी आयोजित कर उनके संघर्षों, विचारों और सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता को याद किया।
गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव सदैव सामाजिक न्याय, शोषितों, वंचितों, दलितों, पिछड़ों, किसानों, नौजवानों, अधिवक्ताओं और व्यापारियों के हक एवं अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के कमजोर वर्गों को सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए समर्पित किया। आज समाजवादी पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह नेताजी के विचारों और समाजवादी सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एकजुट होकर वर्ष 2027 में नेताजी के सपनों की सरकार बनाएंगे।
गोष्ठी को पूर्व विधायक राजनरायन बिंद, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. अवधनाथ पाल, दीपचंद राम, जयहिंद यादव, हीरालाल विश्वकर्मा, श्यामबहादुर पाल, राजेंद्र यादव टाइगर, गामा सोनकर, अनवारूल हक गुड्डू, शर्मिला रमेश, विकास यादव, अजय रंजन यादव, जगदीश प्रसाद मौर्य गप्पू, दिलीप प्रजापति, गुड्डू सोनकर, अशोक यादव नायक, रामजतन यादव, वीरेंद्र यादव, निजामुद्दीन अंसारी, रामू मौर्य, पवन मंडल, रवि यादव, अजहर रहमान, साजिद अलीम और रुखसार अहमद सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया तथा नेताजी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर राजेश विश्वकर्मा, सुशील श्रीवास्तव, गुलाब यादव रीठी, कमलेश यादव, दीपक विश्वकर्मा, डॉ. शबनम नाज़, साहबलाल गौतम, हरिश्चंद प्रभाकर, कमाल आज़मी, राजेश यादव, लालमणी यादव, ऋषि यादव, लक्ष्मीशंकर यादव, सूर्यभान यादव, राम अकबाल यादव, भानु मौर्य, पप्पू मौर्य सहित सैकड़ों समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।
महिला सभा ने रेणु सोनकर को गौराबादशाहपुर का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया,
इस अवसर पर समाजवादी महिला सभा द्वारा श्रीमती रेणु सोनकर को गौराबादशाहपुर का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य एवं समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष शर्मिला रमेश ने उन्हें मनोनयन पत्र प्रदान कर नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव का संघर्षपूर्ण जीवन, समाजवाद के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और सामाजिक न्याय के लिए किए गए उनके प्रयास सदैव याद किए जाते रहेंगे। उनके विचार आने वाली पीढ़ियों को समानता, भाईचारे और जनसेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते रहेंगेl????
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: