2000 रुपये का नोट बदलने के खिलाफ दायर याचिका पर तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार, कहा- जरूरी मामला नहीं
बिना आईडी प्रूफ 2 हजार रुपये के नोट बदलने के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को तत्काल सुनवाई से इनकार कर
साक्षी मर्डर केस से पहले इंस्टाग्राम पर साहिल के साथ चैट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें कुछ बातें कोड में लिखी है. इसमें पता चलता है कि साक्षी की सखी नीतू उसकी राजदार थी और उसे सबकुछ पता था.
दिल्ली: दिल्ली के बहुचर्चित साक्षी हत्याकांड में पुलिस को सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम से एक अहम सुराग मिला है. यह सुराग साक्षी और साहिल के बीच चैट के रूप में है. इसी में एक चैट दोस्त नीतू के साथ भी है. इसमें साक्षी नीतू को बताती है कि उसके परिवार वालों ने मोबाइल छीन कर उसे घर में बंद कर दिया है. इस चैट में कुछ बातें कोड में भी कही गई हैं. पुलिस ने यह सारी चैट हिस्ट्री कब्जे में लेकर विवेचना के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक साक्षी के माता पिता को इनके प्रेम प्रसंग की खबर पहले ही लग गई थी. इसलिए साक्षी को घर से निकलने नहीं दिया जा रहा था.
घटना के दिन भी साक्षी अपने परिजनों की आंखों से बचकर घर से बाहर निकली थी. साहिल और साक्षी के चैट हिस्ट्री से पता चलता है कि इन दोनों के बीच चल रहे प्यार के इस खेल की राजदार साक्षी की सखी नीतू भी थी. नीतू के साथ भी साक्षी की इंस्टाग्राम पर चैट हिस्ट्री सामने आई है. इससे पता चलता है कि ना केवल वह साक्षी की राजदार थी, बल्कि वह साक्षी की सलाहकार भी थी. साक्षी के इंस्टाग्राम एकाउंट खंगालने पर पता चलता है कि सालिल के साथ चैटिंग इसी साल छह अप्रैल से शुरू हुई थी.
इस चैट का स्क्रीनशॉट लेकर साक्षी ने नीतू को भेजा है और लिखा है कि इस स्क्रीनशॉट में डेट नहीं है , लेकिन फिर भी डेट कैसे पता चलेगी? उसने लिखा है कि Zoom कर के देखें. यहां डेट 15 अप्रैल की लिखी है. इसके बाद अगला चैट 6 मई का है. इसमें साक्षी की नीतू से चैट है. इसमें नीतू ने साक्षी से पूछा है कि वह कहां है. इसके बाद उसने लिखा है कि बात नहीं करेगी मुझसे? इसके जवाब में साक्षी लिखती है कि यार मम्मी पापा ने मुझे बंद कर रखा है घर में. फोन भी नही देते, मैं क्या करू भाग जाऊंगी!
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
बिना आईडी प्रूफ 2 हजार रुपये के नोट बदलने के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को तत्काल सुनवाई से इनकार कर
WTC Final की तैयारी, क्रिकेटर ने खोला राज
Dipika Kakar: दीपिका कक्कड़ जल्द ही मां बनने वाली हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन पर फेक बंप दिखाने तक के आरोप लगे हैं और इससे वे काफी हर्ट भी हुई थीं.
Leave a Comment: