थाना फरिहा पुलिस टीम ने  अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़ करते हुए दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की 7 मोटरसाइकिल एवं 9 कटे हुए मोटरसाइकिल के चैस बरामद किए हैं।


थाना फरिहा पुलिस टीम ने  अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़ करते हुए दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की 7 मोटरसाइकिल एवं 9 कटे हुए मोटरसाइकिल के चैस बरामद किए हैं। वीओ- चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एसपी ग्रामीण ने बताया कि पकड़ा गया अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह लंबे समय से फिरोजाबाद समेत आसपास के जिलों से वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। यहां से वाहन चोरी कर अन्य जनपदों में उनकी बिक्री करता था। मोटरसाइकिल के पार्टस को अलग-अलग कर वह बिक्री करते थे, जिससे कि वह पकड़े ना जा सकें। पकड़े गए आरोपियों के पास से 7 मोटरसाइकिल और 9 मोटरसाइकिलों के कटे चैसिस नम्बर भी बरामद। थाना फरिहा पुलिस टीम द्वारा पकड़े गए आरोपियों के नाम सलमान पुत्र मुख्तार निवासी मो. गांगनी दरवाजा कम्वा व थाना फरिहा, मुखिया उर्फ मुख्तार पुत्र वहीद खां निवासी मो0 गांगनी दरवाजा कस्बा व थाना फरिहा जिला फिरोजाबाद बताया है। फरार साथी का नाम महताब पुत्र मोहब्बत अली निवासी मौ0 गांगनी दरवाजा कस्बा व थाना फरिहा जिला फिरोजाबाद है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।