घटनास्थल पर भारी संख्या में जुटी भीड़, एसपी, एसपी ग्रामीण और सीओ ने खुटार थानाध्यक्ष के साथ घटनास्थल का किया मौका मुआयना, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजा, चल रही जांच


खुटार। लापता चल रहे चंद्रपाल का शव सोमवार को खुटार के गांव महमदपुर सैहजनिया के गोमती नदी के चकलुआ घाट में पानी में उतराता मिला है। गांव वालों की सूचना पर परिजन और पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस की मदद से नदी से शव को  निकाला गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। चंद्रपाल की मां उर्मिला देवी ने आरोप लगाया है कि उसकी भाभी राजकुमारी ने बेटे चंद्रपाल की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया है। घटना के बाद बेटे के लापता होने की जानकारी दी गई। घटनास्थल पर एसपी, एसपी ग्रामीण पुवायां सीओ ने खुटार थानाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह के साथ घटनास्थल का मौका मुआयना किया। इस मामले में पुलिस हर पहलू पर जांच पड़ताल कर रही है।
जनपद लखनऊ के थाना चिनहट के गांव भरवारा निवासी उमेश कुमार का 19 वर्षीय पुत्र चंद्रपाल और 17 वर्षीय पुत्र रामपाल चार अप्रैल को खुटार के गांव महमदपुर सैहजनिया अपनी ननिहाल आये हुए थे। ननिहाल में चंद्रपाल की मामी राजकुमारी, उनकी तीन बेटी और दो पुत्र हैं। जबकि राजकुमारी के पति संतोष कुमार रायबरेली नौकरी करते हैं। कुछ दिन रुकने के बाद चंद्रपाल का भाई सत्यपाल वापस घर लौट गया था और वह वही रुक गया था। चंद्रपाल की मां उर्मिला देवी ने बताया कि 26 मई को पुत्र से फोन पर बात हुई थी। उसके दूसरे दिन फोन लगाया तो बेटे से संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद भाभी राजकुमारी से फोन पर बात हुई तो पता चला कि उसका पुत्र लापता है। आरोप है भाभी की बेटी और उसके बेटे के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिससे नाराज भाभी ने बेटे की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को नदी में फेंक दिया। उधर, राजकुमारी ने बताया कि शुक्रवार रात को चंद्रपाल अपनी मां उर्मिला देवी से फोन पर बात कर रहा था। चंद्रपाल ने बात करने के बाद उसे फोन दे दिया। फोन देने के बाद चंद्रपाल घर से बाहर चला गया। राजकुमारी ने चंद्रपाल के चाल चलन के बारे में जानकारी दी थी। जिस पर उर्मिला देवी ने शनिवार को आने की बात कही थी। फोन पर बात हो जाने के बाद राजकुमारी सोने चली गई। उसी रात से चंद्रपाल घर से लापता हो गया। यह जानकारी चंद्रपाल के घर वालों को दी गई। शनिवार को परिजन घर पहुंचे और लापता चंद्रपाल की तलाश की। कुछ पता नहीं लगने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिली कि चकलुआ घाट पर पर्स, मोबाइल और चप्पल रखी हुई है। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर चंद्रपाल का सभी चीजें बताई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों के साथ ही गोताखोरों और गांव के लोगों की मदद से चंद्रपाल की तलाश शुरू की। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था। सोमवार सुबह चकलुआ घाट की ओर कुछ लोग शौच करने गए। जहां चंद्रपाल का शव पानी में उतरा रहा था। यह जानकारी पाकर परिजन रोते बिखलते मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। जहां चंद्रपाल के शव को नदी से निकाला गया। चंद्रपाल की मां उर्मिला देवी ने बेटे की हत्या का आरोप अपनी भाभी राजकुमारी पर लगाया है। घटना की जानकारी पाकर एसपी डॉ एस आनंद, एएसपी संजीव कुमार बाजपेई, सीईओ पंकज पंत घटनास्थल पर पहुंच गए। जहां परिजनों से पूछताछ की। इसके बाद अधिकारी वापस थाने लौट गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिजनों के मुताबिक, चंद्रपाल की हत्या करने के बाद नदी में फेंका गया है। इस हत्या में राजकुमारी पर शक गहराया जा रहा है। पुलिस इस मामले में काफी गहनता से जांच कर रही है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।