Delhi Sakshi Murder Case : बाहरी दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में हुए साक्षी हत्याकांड को लेकर लगातार नए खुलासे हो रहे हैं।
ताजा जानकारी सामने आई है कि आरोपी साहिल खान किशोरी की निर्मम हत्या करने के बाद रिठाला भाग गया था। उसने वहां जाकर हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार छिपाया और फिर यूपी के बुलंदशहर स्थित अपनी बुआ के घर में जाकर छिप गया।
पुलिस को चकमा देने के लिए बदली दो बसें
हत्या के बाद साहिल ने पुलिस से बचने के लिए हर तरकीब अपनाई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि उसने बुलंदशहर जाने से पहले दो बसें बदली थी।
(1).jpg)
जानकारी के मुताबिक साक्षी की हत्या करने के बाद साहिल बुलंदशहर में रहने वाली बुआ के घर चला गया था। इसके मोबाइल की लोकेशन से पुलिस को आरोपी का पता लग गया था। वहां जाकर उनसे अपनी मां को फोन कर बताया था कि वह बुआ के पास पहुंच गया है। जिसके बाद पुलिस ने उसे सोमवार को बुलंदशहर से दबोच लिया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: