डीग सब जेल में चलाया गया तलाशी अभियान मोबाइल एवं सिम कार्ड किए बरामद
डीग के उप कारागार जेल में जेल प्रभारी रविंद्र कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में जेल में तलाशी अभियान चलाया घंटों की तलाशी अभियान के दौरान जेल में 3 मोबाइल एक सिम कार्ड एक चार्जर बरामद किया l बरामद करने के बाद डीग जेल प्रभारी रविंद्र कुमार उपाध्याय ने सदर सदर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है l जेल में तलाशी अभियान के तहत जेल में रह रहे बंदियों में हड़कंप मच गया l बंदियों ने मोबाइल फोन दीवार में गड्ढे कर व चौक में गड्ढे कर उन में छुपा कर रखी थे l
जेल प्रभारी रविंद्र उपाध्याय ने बताया एडीजी साहब के निर्देशानुसार अधीक्षक के नेतृत्व में तलाशी करने के लिए हेड क्वार्टर से आये तो हमने उसके साथ मिलकर एक तलाशी अभियान चलाया था जिसके दौरान जेल से तीन मोबाइल बरामद किए एक सिम कार्ड एक चार्जर भी बरामद किया l हमने भी सदर थाने में मामला दर्ज करा दिया है इस मामले की जांच पुलिस करेगी l मामले दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है ।
अवैध वसूली एवम मोबाइल की शिकायत की जा चुकी है ।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: