MP: आरोप के मुताबिक खाना लेकर युवती अपने घर की तरफ जा रही थी, तभी वहां आए कुछ मुस्लिम युवकों ने लड़की पर हमला बोल दिया।


मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में देर रात एक मुस्लिम युवती से कुछ मुस्लिम युवकों ने अभद्र व्यवहार किया। युवती अपने हिंदू युवक दोस्त के साथ खाना खाने के लिए बाहर गई थी। मामले में पुलिस ने जानलेवा हमले के संदर्भ में केस दर्ज किया है। इसमें युवकों के खिलाफ और भी कई धाराओं में मामला दर्ज हुआ है।

 

पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। पूरा मामला इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र का है। जहां एक मुस्लिम युवती अपने हिंदू मित्र भावेश के रात में खाना लेने के लिए होटल पहुंची थी।

घर की तरफ जा रही युवती को रोककर किया बवाल

आरोप के मुताबिक खाना लेकर युवती अपने घर की तरफ जा रही थी, तभी वहां आए कुछ मुस्लिम युवकों ने लड़की पर हमला बोल दिया। युवकों ने युवती से कहा कि बुर्का पहनकर घर रहा करो, बाहर निकलने की जरुरत नहीं है।

युवकों ने कहा- बुर्का पहनकर निकला करो

युवकों ने कहा कि इस तरह गैर हिंदू युवक के साथ बाहर निकलकर हमारे समाज की नाक कटवा रही हो, कम से कम इस्लाम और शरिया कानून का तो ध्यान रखो। आरोप के मुताबिक जब मुस्लिम युवकों का हिंदू युवक भावेश ने विरोध किया तो उन लोगों ने उसकी पिटाई की। आरोप है कि इस दौरान 30 से 40 की संख्या में और युवक आ गए और उन्होंने बीच सड़क पर जमकर उत्पात मचाया। हालांकि वहां मौजूद कुछ लोगों ने बीच बचाव की भी कोशिश की है। बचाव करने वाले लोगों में कुछ लोगों के चोटिल होने की खबर है।

इसी साल ही विधानसभा चुनाव होंगे

मालूम हो कि पिछले दिनों संघ और बजरंग दल के खिलाफ विवादित भगवा लव ट्रैप के पर्चे बंटने के बाद इस मामले की चर्चा अधिक है। इस तरह के मामले तब राज्य में देखने को मिल रहे हैं, जब मध्य प्रदेश में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।