राजेश कुमार शास्त्री ब्यूरोचीफ सिद्धार्थनगर अबतक टीवी चैनल


आज 27 मई को सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा “Mission LiFE” (Lifestyle for Environment)  अभियान के तहत पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली अपनाने को लेकर आम जन को जागरूक करने के लिये पुलिस लाइन्स सिद्धार्थनगर में  अमित कुमार आनन्द, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा साइकिल रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया । बच्चों व बच्चियों द्वारा स्लोगन व बैनर के साथ साइकिल रैली पुलिस लाइन्स सिद्धार्थनगर से प्रारम्भ होकर हाइडिल तिराहा,  सिद्धार्थ तिराहा, बांसी स्टैन्ड, विवेकानन्द तिराहा, ओवर ब्रिज, साडी तिराहा होते हुए पुलिस लाइन्स में आकर समाप्त हुआ ।  इस साइकिल रैली का उद्देश्य आम जन को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने हेतु व आम जन को अपने Lifestyle में परिवर्तन कर पर्यावरण को सुरक्षित रखना है ।

    इस कार्यक्रम के दौरान सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर, अखिलेश वर्मा क्षेत्राधिकारी सदर, जयराम क्षेत्राधिकारी कार्यालय, भूतनाथ प्रतिसार निरीक्षक, अमरेश यादव यातायात प्रभारी, रतीश चंचल पीआरओ0 पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।