abtaktv राजस्थान में सामूहिक सुसाइड केस बढ़े, देश में दूसरे पायदान पर पहुंचा, पारिवारिक कलह है बड़ी वजह


जयपुर. राजस्थान में सामूहिक खुदकुशी (Mass suicide) के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं. सामूहिक आत्महत्या के मामले में राजस्थान देश में दूसरे नंबर पर आ गया है. नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो (National Crime Record Bureau) की ओर से हाल ही में जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक सिंगल सुसाइड के मामलों में राजस्थान देश में 27वें नंबर पर है. वहीं सामूहिक खुदकुशी केस में राजस्थान देश में दूसरे पायदान पर है. राजस्थान में बीते वर्ष सामूहिक आत्महत्या के 22 प्रकरण दर्ज किये गये थे. इन प्रकरणों में कुल 67 लोगों की मौत हो गई थी.

बीते वर्ष सामूहिक खुदकुशी के सबसे ज्यादा 33 मामले दर्ज तमिलनाडू में किए गए थे. इसके बाद राजस्थान में सामूहिक आत्महत्या के 22 प्रकरण मामले सामने आये थे. राजस्थान में दर्ज हुये सामूहिक सुसाइड के मामलों में 67 लोगों की मौत हो गई थी. इस मामले में तीसरे नंबर पर केरल राज्य है. वहां 12 प्रकरण दर्ज किये गये थे. वहीं चौथे नंबर पर कर्नाटक है, जहां सामूहिक खुदकुशी के कई केस सामने आए.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।