आधा दर्जन गांव के ऊपर 50 मिनट तक घूमा हवाई जहाज  ग्रामीणों के बीच बना कोतुहल का  विषय।


आधा दर्जन गांव के ऊपर 50 मिनट तक घूमा हवाई जहाज 
ग्रामीणों के बीच बना कोतुहल का  विषय।                                         बिजनौर से अमीन अहमद की रिपोर्ट।
बिजनौर :- जनपद बिजनौर के स्योहारा क्षेत्र में आधा दर्जन गांवो के ऊपर हवाई जहाज के मंडराने से ग्रामीण हैरत में पड़ गये I इस दौरान ग्रामीणों ने हवाई जहाज की वीडिओ क्लिप बना कर सोशल मीडिया पर डाल दी I लगभग एक घंटे तक भ्रमण करने के बाद हवाई जहाज नूरपुर दिशा में चला गया I 
मंगलवार की शाम ग्राम गोवर्धनपुर के ऊपर एक हवाई जहाज मंडराता दिखाई दिया I गांव के ऊपर से अनेक बार मंडराने से ग्रामीण हैरत में पड़ गये I ग्रामीणों दुष्यंत चौहान, प्रशांत चौहान, अनुज कुमार, उमेश कुमार, कपिल कुमार, आसाराम सिंह, रमेश चंद्र, मनीष कुमार आदि ने बताया कि लगभग एक घंटे तक हवाई जहाज ग्राम गोवर्धनपुर सहित आसपास के ग्राम सुल्तानपुर, बगवाड़ा, अनिसाननगली  गेंडाजूड सहित आधा दर्जन ग्राम के ऊपर मंडराता रहा I उसके बाद हवाई जहाज नूरपुर की ओर चला गया |हवाई जहाज का मंडराना ग्रामीणों में कोतहुल का विषय रहा I गांव में बच्चे बूढ़े जवान महिला व पुरुष घरों की छत पर चढ़ गये और हवाई जहाज की वीडिओ क्लिप बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी I इस संबंध में कार्यवाहक थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में नही है I

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।