थाना जिगना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी


थाना जिगना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
मीरजापुर जिगना गोशीपुर गांव के पास टाटा सूमो बाइक में जोरदार टक्कर हो जाने के कारण बाइक सवार साहेब लाल पुत्र देवनारायण उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी- शिवपुर, जिगना जो कि टाटा सूमो में टकराने के बाद 20 फिट उड़ कर रोड के किनारे रखें उपरी में जा कर गीर गया जिससे कि साहेब लाल के सर में चोट आ गई  आस पास के लोगों ने तुरन्त अस्पताल में एड्मिट कराया और उनकी बाइक टाटा सूमो में फंस गई टाटा सूमो UP 70 CB 7133 जो कि मिर्जापुर कि तरफ से आ रही थी बाइक में टक्कर मारने के बाद बाइक को घसीटते हुए जिगना थाना क्रास करते हुए जब निकली तो यह सब देख सब लोग दंग रह गए हैं और देखते ही जिगना थाना मैं पुलिस फोर्स के साथ गाड़ी का पीछा करने लगे वहीं आसपास के लोग व पत्रकार बन्धू भी गाड़ी का पीछा करने लगे लेकिन टाटा सुमो किसी के रोकने के बावजूद भी नहीं रुक रहा था और घसीटते हुए जिगना चौराहा पास कर गया टाटा सुमो इतनी तेजी से जा रही थी कि देखने वाले भी सामने से हट जा रहे थे भागते भागते टाटा सूमो मांडा रोड जो कि भीड़भाड़ चौराहे है उसको भी क्रॉस करते हुए डिघिया चौकी प्रयागराज मे जा कर गाड़ी खड़ा कर भाग गया 15 किलोमीटर गाड़ी घीसिटने के बाद  बाइक ऐसी दिख रही है कि जैसे किसी ने ग्लैंडर से गाड़ी को काट दिया हो हालांकि किसी जान माल का नुकसान नहीं हुआ और डिघिया चौकी इंचार्ज ने कहा कि हम गाड़ी को कब्जे में लेकर उचित कार्रवाई कर रहे हैं और गाड़ी चालक मौके से भाग गया है वही पीछे पीछे जिगना पुलिस SI राम बचन यादव, और सच्चिदानंद राय मैं फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर गाड़ी को कब्जे में करवाया यहां जिगना पुलिस की सराहनीय कार्य को देखकर सभी लोग प्रसन्न हुए 15 किलोमीटर जिगना पुलिस ने बड़ी सावधानी और बहादुरी से पीछा किया और गाड़ी को रोकने में कामयाब हुए
अब तक टीवी से मुस्तफा अली कि रिपोर्ट मीरजापुर

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।