बरेली : बरेली कॉलेज के अस्थाई कर्मचारियों ने वेतमान को लेकर प्राचार्य का घेराव कर किया दिया ज्ञापन


बरेली : बरेली कॉलेज के अस्थाई कर्मचारियों ने वेतमान को लेकर प्राचार्य का घेराव कर किया दिया ज्ञापन।

बरेली कॉलेज बरेली के अस्थाई कर्मचारियों ने प्राचार्य का घेराव उन्हें ज्ञापन दिया। साथ ही कर्मचारी नेता ने मीडिया वार्ता में कहा कि अगर कालेज प्रशासन द्वारा अगर उनकी मांग को स्वीकार नही किया जाता है, तो वह चेतावनी के लहजे में बोले कि वह और उनके साथीगण अगर कल तक ( जैसा कि बरेली कॉलेज बरेली के प्राचार्य ओ पी राय ने उन्हें आश्वत किया है। कि उनकी प्रशासन से बात हो चुकी है, और कल तक आप लोगों का वेतन प्रशासन के द्वारा जारी कर दिया जाएगा।) वेतन जारी नहीं होता है तो सभी अस्थाई कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठने को विवश होंगे।
     आज कर्मचारी कल्याण सेवा समिति बरेली कॉलेज बरेली के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में सभी अस्थाई कर्मचारी बरेली कॉलेज बरेली के प्राचार्य डॉक्टर ओपी राय का घेराव करने प्राचार्य कार्यालय में एकत्र हुए,। उन्होंने प्राचार्य कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए प्राचार्य कक्ष पहुंचकर प्राचार्य ओ पी राय को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने होली के त्योहार के मद्देनजर प्राचार्य से जल्द से जल्द वेतन रीलीज कराने हेतु अनुरोध किया। इस अवसर पर वहां उपस्थित  कर्मचारी नेताओं ने कहा कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से सुना जाए अन्यथा वे आंदोलन को और अधिक तीव्रता से करने के लिए मजबूर होंगे। चाहे इसके लिए उन्हे भूख हड़ताल पर बैठना पड़ा तो वह इसके लिए भी तैयार हैं। 
कर्मचारियों ने हमारे संवाददाता को बताया कि हमारे बच्चों के लिए भूखे रहने तक की नौबत आ गई है। हम लोग जैसे तैसे उधार मांग कर अपना खर्चा चला रहे हैं, और अब तो वह भी मिलना बंद हो गया। इतना ही नही हमे उधार देने वाले भी हमसे रोज तकादा भी कर रहे। हम मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से प्रताड़ित हो रहे हैं। ऐसी विषम परिस्थितियों में भी हम सभी कर्मचारीगण में छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए अपनी ड्यूटी जिम्मेदारी से निभा रहे हैं। क्योंकि इस समय कालेज में परीक्षा सुधार (इंप्रूवमेंट) की परीक्षा चल रही है।
इस संबंध में बरेली कॉलेज के प्राचार्य ओ.पी राय से बात करने पर उन्होंने कहा कि " वह भी कर्मचारियों का दर्द समझते हैं। वस स्वयं इसके लिए प्रत्यनशील हैं कि जल्द से जल्द बरेली के प्रशासन द्वारा अस्थाई कर्मचारियों वेतनमान जारी कर दिया जाए। " उन्होंने तो व्यक्तिगत तौर पर यहां तक कहा कि वह स्वयं कल इस समस्या के कारण ठीक से सो भी नही पाये।

 प्राचार्य का घेराव करने वाले कर्मचारियों में स्वयं जितेन्द्र मिश्रा मीडिया प्रभारी संजीव पटेल, राजाराम,  शिवचरण, कुलदीप, दोदराम, तेजपाल, विशाल, बली अहमद, वंश गोपाल शर्मा, राजकुमार, श्री राम,  श्रीपाल, दीपक, राजीव कुमार, राम, हरीश चंद्र मौर्य, देववती, बच्ची देवी आदि कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।