साझा कम्युनिटीज एंप्लॉयज फेडरेशन के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित सौंपा ज्ञापन 


साझा कम्युनिटीज एंप्लॉयज फेडरेशन के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित सौंपा ज्ञापन 

बांदा -यू०पी० के जनपद बांदा में बुधवार 22 फरवरी को साझा कम्युनिटीज एंप्लॉयज फेडरेशन के पदाधिकारियों द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।

आपको बताते चले कि ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया की माननीय प्रधानमंत्री जी आपका ध्यान देश / प्रदेश के नौजवानों की ओर आकर्षित करना है। जहाँ नौजवानों को नौकरी मिलना मुस्किल हो गया है।

अगर मिलती भी है तो ठेकेदारी / एन.जी.ओ के माध्यम से नियुक्ति देकर विभिन्न विभागों में लगे कर्मचारियो का घोर शोषण किया जाता है। जिससे देश के नौजवान अगाध निराशा की ओर बढ रहे है।

आगे बताया गया कि साझा कम्युनिटीज इम्प्लाइज फेडरेशन आपसे विनम्र अपील करता है कि निम्नलिखित मांगो पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए, मांगे पूरी करने की कृपा की जाए।

इस दौरान साझा कम्युनिटीज एंप्लॉयज फेडरेशन ने मांग करते हुए बताया कि संविदा में लगे कर्मचारियों आँगनबाड़ी, शिक्षामित्र, आशा बहू, कंप्यूटर आपरेटर व विभिन्न विभागों में लगे कर्मचारियों नियमित किया जाये व वेतनमान निर्धारित किया जाए।

नौकरियों की नियुक्तियों में ठेकेदारी / संविदा प्रथा समाप्त की जाए, नियमित रूप से नियुक्तिया की जाए, तथा देश / प्रदेश के सभी विभागो में रिक्त पदों पर अबिलम्ब नियुक्तिया की जाये।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।