बिजनौर से राकेश कुमार के साथ मुनीश उपाध्याय की रिपोर्ट। बिजनौर बन विभाग के पिंजरे में फंस गया गुलदार 


बिजनौर से राकेश कुमार के साथ मुनीश उपाध्याय की रिपोर्ट।

बिजनौर बन विभाग के पिंजरे में फंस गया गुलदार 

एसडीएम शैलेंद्र सिंह व सीओ संग्राम सिंह मौके पर पहुंचे

ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

जनपद बिजनौर के नगीना थाना क्षेत्र के ग्राम किरतपुर में गुलदार के द्वारा 14 वर्षीय बच्ची पर हमला कर उसे मौत के घाट उतारने के बाद वन विभाग की लगातार चल रही कोशिश के बाद बीती रात 12:00 गुलदार को पकड़ने में कामयाब हो गया ।गुलदार के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह तथा सीओ संग्राम सिंह भी मध्यरात्रि 12 बजे मौके पर पहुंच गए और उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।आदमखोर गुलदार के पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली है।
         थाना  क्षेत्र के ग्राम किरतपुर में शुक्रवार की शाम दीपांकर की चौदह वर्षीय पुत्री अदिति पर इस आदमखोर गुलदार ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया था।जिससे ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति भारी आक्रोश था।इससे पूर्व भी गुलदार क्षेत्र में कईं बच्चों,महिलाओं व किसानों मजदूरों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुका था।गुलदार के जानलेवा हमले में चौदह वर्षीय किशोरी की मौत पर भाकियू ने भी वन विभाग की कार्यशैली पर आक्रोश जताते हुए गुलदार के हमले से मारी गई बच्ची के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की थी। एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह तथा सीओ संग्राम सिंह ने भी वन विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर गुलदार को पकड़ने के निर्देश दिए थे।जिसके बाद वन विभाग के अधिकारियों ने गांव पहुंचकर गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा तथा  ट्रेस कैमरे लगा दिए थे।बीती रात करीब 12:00 बजे गुलदार फिर उस क्षेत्र में आया और वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में फंस गया।वन विभाग की टीम एसडीओ वन विभाग बिजनौर ज्ञान सिंह एसडीओ नजीबाबाद राज अधिकारी नगीना रुचि चौधरी धर्मेंद्र चौधरी वह प्रदीप शर्मा भी क्षेत्र में सक्रिय रहे और गुलदार के पिंजरे में कैद हो जाने के तुरंत बाद ही वन विभाग की टीम पिंजरे के पास पहुंच गई और एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह तथा सीओ संग्राम सिंह भी मध्यरात्रि में ही मौके पर पहुंच गए।पकड़े गए गुलदार को वन्य क्षेत्र में छुड़वाने की तैयारी की जा रही है। वन विभाग द्वारा गुलदार को पकड़ने पर कामयाब होने पर ग्रामीणों में राहत की सांस ली

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।