न्याय की आस में आमरण अनशन पर बैठा मजबूर परिवार


ब्यूरो रिपोर्ट डॉक्टर शराफत अली  जनपद मैनपुरी


 न्याय की आस में आमरण अनशन पर बैठा मजबूर परिवार

एंकर - एक तरफ उत्तर प्रदेश में प्रशासन पीड़ितों को प्राथमिकता और न्याय दिलाने की दुहाई देता है तो वहीं उनके अफसर धरातल  पर अपनी कार्यशैली से खुद पर उंगलियां उठावाते आए दिन नजर आते रहते हैं ऐसा ही मामला एक जनपद मैनपुरी में सामने आया है मैनपुरी थाना कुरावली के अंतर्गत एक मामला सामने आया है जहां बीती 16  तारीख की रात को एक निजी दुकान में होमगार्ड ने चोरी कर ली जब सुबह दुकान के मालिक ने थाने में पहुंच कंप्लेंट की तो पुलिस ने होमगार्ड को अरेस्ट कर लिया लेकिन उसके कुछ ही समय बाद कुरावली तहसील के तहसीलदार की सिफारिश पर होमगार्ड को छोड़ दिया गया बताया यह जा रहा है कि होमगार्ड तहसीलदार के ही साथ चलता है तहसीलदार की मेहरबानी से पीड़ित को न्याय नहीं मिल पा रहा जिससे परेशान होकर आज कलेक्ट्रेट स्थित तिकोनिया पार्क में परिवार अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गया है और पीड़ित परिवार का कहना है कि जब तक हमारा मुकदमा पंजीकृत कर होमगार्ड को सजा नहीं दी जाती तब तक हम अपने धरने से नहीं उठेंगे

बाइट - पीड़ित हरीश कुमार वर्मा

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।