मृतक पूर्व मुखिया एवं सहयोगी से मिला माले टीम, दिलाया न्याय का भरोसा


मृतक पूर्व मुखिया एवं सहयोगी से मिला माले टीम, दिलाया न्याय का भरोसा

विभत्स दोहरा हत्याकांड का माले ने की निंदा, अपराधियों की गिरफ्तारी जल्द करने की मांग

दोहरा हत्याकांड के खिलाफ माले का प्रतिरोध मार्च बुधवार को- अजय कुमार

क्षेत्र को अपराधमुक्त करने को संघर्ष तेज करेगी माले- ललन कुमार

मृतक के परिजनों को 10-10 लाख मुआवजा मिले- माले

अब तक टीवी न्यूज चैनल ताजपुर प्रखंड संवाददाता अब्दुल कादिर समस्तीपुर 

विभूतिपुर  ।  समस्तीपुर  : - - - 
21 फरवरी 2023

विभूतीपुर के सिंधिया बुजुर्ग दक्षिण पंचायत के पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद सिंह एवं सहयोगी सत्यनारायण महतो दोहरे हत्याकांड की जांच भाकपा माले के 5 सदस्यीय समस्तीपुर जिला स्थाई समिति सदस्य अमित कुमार, दिनेश कुमार, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, ललन कुमार, अजय कुमार समेत जयंत कुमार ने मृतकों के परिजनों, स्थानीय लोगों आदि से मिलकर की. माले नेताओं ने हत्याकांड की निंदा करते हुए इसे विभत्स हत्याकांड की संज्ञा देते हुए परिजनों को सांत्वना समेत न्याय का भरोसा दिलाया. इस हत्याकांड के अपराधियों पर सख्त कारवाई करने की मांग को लेकर माले नेताओं ने बुधवार को प्रतिरोध मार्च निकालने की घोषणा की.
  इसके पूर्व माले जांच टीम ने मृतक के घर जाकर परिजनों से मिला. तत्पश्चात सिंधिया घाट पहुंचकर दाह संस्कार में भी शामिल हुआ.
  जांच टीम ने पाया कि पूर्व मुखिया को किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. वे लोकप्रिय एवं सहमिल्लु प्रवृत्ति के थे. माले नेता ने कहा कि इस हत्याकांड में बड़ी साजिश हो सकती है. प्रशासन उच्च स्तरीय जांच कर हत्याकांड में शामिल अपराधियों पर सख्त कारवाई करें. माले नेता ने मृतक के परिजनों को अभी तक दाह संस्कार एवं पारिवारिक लाभ का राशि नहीं देने की निंदा करते हुए तत्काल राशि निर्गत करने की मांग की.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।