बबराला में बिजली की समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए : नवनीत गाँधी


अब तक न्यूज़ चैनल 
रिपौटर सचिन रस्तौगी
जिला सभ्भल

बबराला में बिजली की समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए : नवनीत गाँधी

21 फरवरी 2023 को जनक्रांति एकता मंच ने नवनीत गांधी समाज सेवक के नेतृत्व में लाइन पार शिवपुरी मौहल्ला - बबराला में लगातार 6 -7 दिनों से लाइट नहीं आने के कारण अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड बबराला को बिजली से परेशान लोगों ने ज्ञापन देकर जल्द सम्सया के समाधान की मांग की अन्यथा मजबूरन धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी आपको बता दे बबराला में रेलवे लाइन पार मौहल्ला शिवपुरी मैं लगभग 1 हजार से ज्यादा लोगों की आबादी निवास करती हैं बिजली विभाग की लापरवाही के कारण बस्ती में 6 -7 दिनों से बिजली नहीं आ रहीं हैं नवनीत गाँधी समाज सेवक ने बताया इस समय छात्रों की बोर्ड की परीक्षा चल रहीं हैं जिसमें बिजली ना आने के कारण छात्रों एवं मौहल्ला बालों को रोजमर्रा के कार्यों में दिक्कत आ रहीं हैं । जिसके कारण परीक्षा दे रहें छात्रों तथा आम जनता को रात में रौशनी तथा मोटर ना चलने के कारण पानी आदि की बहुत ही सम्सया हो रहीं हैं, वहां के लोगों को बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं नवनीत गाँधी ने एक्सएन बबराला को ज्ञापन सौंपते हुए कहा बस्ती में जल्दी ही बिजली नहीं आती हैं तो संगठन तथा मौहल्ला बालें धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगें जिसका उत्तरदायित्व बिजली विभाग का होगा । चंदकांत शर्मा गिरधारी श्रीवास्तव भूपेंद्र कुशवाहा रौदाश यादव करन कुशवाहा रवींद्र आर्य अमित श्रीवास्तव आदि प्रमुख लोग मौजूद रहें

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।