ab tak tv@ वह सारे सफाई कर्मचारी अभियान में अपना अपना सफाई का काम करते हैं
वह सारे सफाई कर्मचारी अभियान में अपना अपना सफाई का काम करते हैं
अन्नू धर्मशाला में आज अखिल भारतीय लोधा लोधी लोध महासभा के तत्वाधान में लोधी निषाद कश्यप बिन्द द्वारा मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह किया गया
जनपद फिरोजाबाद के आसाबाद स्थित अन्नू धर्मशाला में आज अखिल भारतीय लोधा लोधी लोध महासभा के तत्वाधान में लोधी निषाद कश्यप बिन्द द्वारा मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सभापति पंचायती राज समिति विधायक एटा सदर विपिन कुमार वर्मा (डेविड) द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ा कर व दीप प्रज्वलित कर किया साथ ही उन्होने बच्चों के उज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य है ये युवा बनकर इस देश को आगे ले जाने का कार्य करेंगे, बच्चे अपना पूरा मनोबल सरकारी नौकरी की ओर अग्रसर करें यदि सरकारी नौकरी में चयन ना हो तो प्राइवेट नौकरी देखें लेकिन जब कुछ ना हो तो अपने देश की कृषि को अग्रसर करें उसे सर्वश्रेष्ठ बनायें। वहीं कार्यक्रम की संयोजिका प्रमुख समाजसेविका श्रीमती राजकुमारी वर्मा ने बच्चों को जीवन में अग्रसर होने के लिए उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम में लगभग 100 छात्र छात्राओं को सम्मानित किया दूसरी ओर कार्यक्रम का संचालक डॉ0 डी0 आर0 ने अपने विचारों से बच्चों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में पहुंचे नगरीय लोगों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए समाजसेविका राजकुमारी वर्मा के लिए प्रेम जताया व उनके उद्बोधन पर जमकर तालिया बजाई। कार्यक्रम के दरमियान ओमप्रकाश वर्मा (पूर्व विधायक शिकोहाबाद ), प्रेमपाल सिंह धनगर (विधायक टूंडला), जिलाध्यक्ष हरिओम लोधी, संचालक डॉ0 डी0 आर0 वर्मा, महावीर सिंह राजपूत, छोटेलाल पेट्रोल, सुरेंद्र सिंह राजपूत, आनंद बघेल आदि गडमान्य लोग उपस्थित रहे।
अब तक टीवी चैनल राजा शर्मा जिला ब्यूरो चीफ फिरोजाबाद
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
वह सारे सफाई कर्मचारी अभियान में अपना अपना सफाई का काम करते हैं
270 लाख की लागत से स्थापित 90 00 किलोवाट क्षमता के सोलर पावर प्लांट में खराब बैटरी बदलवाने हेतु कोई अधिकारी नहीं ले रहा संज्ञान पदनाम
बिजुआ फीरा मार्ग पर हुआ भयानक एक्सीडेंट गाड़ी चकनाचूर पदनाम
Leave a Comment: