फ़िरोज़ाबाद में ट्रक ने ली दो बाइक सवार दंपती की जान


 फ़िरोज़ाबाद में ट्रक ने ली दो बाइक सवार दंपती की जान

एंकर— थाना मक्खनपुर क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपति की मौत हो गई। मृतक के पास मिले आधार कार्ड से शवों की शिनाख्त की गई है। जानकारी पर पता चला है कि मृतक पत्नी के साथ ससुराल मक्खनपुर आया था और वहां से वापस एटा अपने घर जा रहा था, तभी ट्रक ने उन दोनों को रौंद दिया।

वीओ— रविवार सुबह थाना मक्खनपुर क्षेत्र के नया बाईपास सीएनजी पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पति और पत्नी की मौत हो गई। हादसे के जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। वहीं, इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शवों की तलाशी लेने पर उनके पास मिले आधार से उनकी पहचान 26 वर्षीय पंकज उर्फ पिंकू राजपूत निवासी लोहचा जलेसर एटा और संगीता पत्नी पिंकू राजपूत के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि मरने वाले दोनों पति पत्नी हैं। जानकारी में पता चला है कि मृतक की ससुराल नगला भवानी मक्खनपुर में है। वह दोनों बाइक द्वारा वहीं आए थे। सुबह दोनों जलेसर एटा अपने घर जा रहे थे तभी रास्ते में ही ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया।

बाइट: डॉक्टर राहुल जैन 
बाइट : मृतक के परिजन

अब तक टीवी चैनल राजा शर्मा जिला ब्यूरो चीफ फिरोजाबाद

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।