विमेंस T20 वर्ल्ड कप...भारत V/S आयरलैंड:मंधाना की विस्फोटक बल्लेबाजी, सिक्स जमाकर पूरा किया अर्धशतक; स्कोर 114/3
विमेंस T20 वर्ल्ड कप...भारत V/S आयरलैंड:मंधाना की विस्फोटक बल्लेबाजी, सिक्स जमाकर पूरा किया अर्धशतक; स्कोर 114/3
CCTV फुटेज से पकड़ा गया आरोपी
कर्नाटक में iPhone के लिए एक डिलीवरी बॉय की हत्या का मामला सामने आया है। घटना कर्नाटक के हासन की है। 20 साल के युवक ने हत्या इसलिए कर दी, क्योंकि उसके पास मोबाइल खरीदने के लिए पैसे नहीं थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने डिलीवरी बॉय की लाश को 3 दिनों तक घर में रखा। फिर शव को रेलवे स्टेशन के किनारे फेंक कर जलाने की कोशिश भी की।
पूरा मामला समझिए
आरोपी हेमंत दत्ता मोबाइल खरीदना चाहता था, लेकिन उसके पास पैसे नहीं थे। इसके लिए आरोपी ने प्लान बनाया। उसने फ्लिपकार्ट से पहले iPhone ऑर्डर किया। 23 साल का डिलीवरी बॉय 7 फरवरी को जब मोबाइल डिलीवरी करने आरोपी के घर पहुंचा तो आरोपी ने उससे इंतजार करने को कहा।
कुछ देर बाद हेमंत ने उसे अंदर बुलाया और उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की लाश 11 फरवरी को अर्सिकेरे शहर के अंककोप्पल रेलवे स्टेशन के पास से बरामद की।

हेमंत दत्ता बाइक पर लाश ले जाते हुए।
CCTV फुटेज से पकड़ा गया आरोपी
हत्या के तीन दिन बाद मृतक के भाई मंजू नाइक ने थाने में हेमंत नाइक की लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले आरोपी को एक पेट्रोल पंप से एक बोतल में पेट्रोल खरीदते हुए भी देखा गया था।
46 हजार का था मोबाइल
पुलिस ने रविवार को जानकारी दी कि आरोपी ने ऑनलाइन सेंकेंड हैंड iPhone ऑर्डर किया था, जिसकी कीमत 46 हजार रुपए थी। इस ऑर्डर को पहुंचाने का जिम्मा E-Kart के डिलीवरी बॉय हेमंत नाइक को मिला था। E-Kart फ्लिपकार्ट की पेरेंट कंपनी है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी बिना पैसे दिए मोबाइल लेकर रूम के अंदर चला गया। नाइक पैसे के लिए दरवाजे पर इंतजार करने लगा, लेकिन हेमंत दत्ता ने बहाने से उसे घर के अंदर बुलाया और उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद जब आरोपी को कुछ समझ नहीं आया तो शव को तीन दिनों तक अपने घर में रखा।
हत्या से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...
इंदौर में जोमैटो के डिलीवरी बॉय की हत्या, बदमाशों ने चाकू घोंपेऐसा ही एक मामला पिछले साल अगस्त में आया था, जब मध्यप्रदेश के इंदौर में जोमैटो के डिलीवरी बॉय की हत्या कर दी गई थी। वह ऑर्डर लेकर डिलीवरी देने जा रहा था। रास्ते में तीन युवकों ने उसे रोका और चाकू से हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में डिलीवरी बॉय खुद ही करीब डेढ़ किमी बाइक चलाकर अरविंदो अस्पताल पहुंचा। बाद में उसे एमवाय अस्पताल रेफर किया गया। कर्नाटक के रामनगर में 17 साल की लड़की ने शादी करने से इनकार किया तो युवक ने उस पर तेजाब फेंक दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों एक साल से रिलेशनशिप में थे। घटना के बाद पीड़िता को बेंगलुरु के मिंटो आई अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसकी बाईं आंख में एसिड चला गया, इस वजह से उसकी आंख की रोशनी जा सकती है। घटना शुक्रवार की है। पुलिस ने इसकी जानकारी शनिवार को दी
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
विमेंस T20 वर्ल्ड कप...भारत V/S आयरलैंड:मंधाना की विस्फोटक बल्लेबाजी, सिक्स जमाकर पूरा किया अर्धशतक; स्कोर 114/3
हाथ से हाथ जोड़ों आभियान“ के तहत प्रदेश भर में कांग्रेस कार्यकर्ता वितरित कर रहें हैं “भ्रष्टाचार जुमला पार्टी “की जनविरोधी नीतियों को उजागर करती ‘‘चार्जशीट“ : राज्य सभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा
माँ और बेटी की अतिक्रमण के दौरान जलकर हुई जघन्य मौत पर योगी सरकार पर तीखे प्रहार करते हुए
Leave a Comment: