विमेंस T20 वर्ल्ड कप...भारत V/S आयरलैंड:मंधाना की विस्फोटक बल्लेबाजी, सिक्स जमाकर पूरा किया अर्धशतक; स्कोर 114/3


भारतीय महिला टीम विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच खेल रही है।हरमनप्रीत की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया है।

भारत ने 16 ओवर में तीन विकेट पर 114 रन बना लिए हैं। स्मृति मंधाना और जेमिमा क्रीज पर हैं।

स्मृति मंधाना करियर का 22वां अर्धशतक पूरा कर चुकी हैं।

रिचा घोष शून्य पर आउट हुईं। वे डिलेनी की बॉल पर लॉन्ग ऑफ में लुइस को कैच दे बैठीं। इससे पहले, हरमनप्रीत कौर 14 रन बनाकर आउट हुईं। उनके 3 हजार रन पूरे हो गए हैं। शेफाली वर्मा 24 रन बनाकर आउट हुईं।

ऐसे गिरा टीम इंडिया का विकेट

  • पहला : लौरा डिलेनी ने शेफाली को एमी हंटर के हाथों कैच कराया।

शेफाली-मंधाना के बीच 62 रन की पार्टनरशिप
भारतीय ओपनर शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना के बीच 57 गेंदों पर 62 रनों की पार्टनरशिप हुई। इस साझेदारी को लौरा डिलेनी ने तोड़ा। उन्होंने शेफाली को हंटर के हाथों कैच कराया। इस साझेदारी में शेफाली ने 29 गेंद पर 24 रन बनाए, जबकि मंधाना ने 28 गेंद पर 33 रन का योगदान दिया।

फोटोज में देखिए भारत-आयरलैंड मैच का रोमांच

 

मैच से पहले मैदान पर बस से उतरी भारतीय तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर।

हरमन 150 टी-20 खेलने वाली पहली महिला क्रिकेटर
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर अपना 150वां टी-20 मैच खेल रही हैं। वे 150 टी-20 मैच खेलने वाली इकलौती महिला क्रिकेटर बनी हैं। हरमन ने चोटिल राधा यादव की जगह देविका वैद्य को मौका दिया है। आयरिश टीम भी एक बदलाव के साथ उतरी है।

देखिए, दोनों देशों की प्लेइंग-11

भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान)शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्ज, रिचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, दीप्ति शर्मा, शिखा पांडे, देविका वैद्य, राजेश्वरी गायकवाड़ और रेणुका सिंह।

आयरलैंड : लौरा डिलेनी (कप्तान), एमी हंटर, गेबी लुईस, ओरला प्रेंडरगास्ट, एलमीर रिचर्डसन, लुईस लिटिल, एरलीन केली, मैरी वालड्रॉन, लीह पॉल, कारा मरे और जार्जिना डैमप्सी।

रिकॉर्ड में भारत का पलड़ा भारी
दोनों टीमों के बीच एक ही टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला गया है, जिसे 2018 टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने 52 रन से जीता था। इन दोनों के बीच 13 वनडे मुकाबले भी खेले गए। 12 भारत ने जीते, वहीं एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। ऐसे में टीम इंडिया ही इस मैच को जीतने की फेवरेट मानी जा रही है।

 

आयरलैंड को पहली जीत की तलाश
भारत जहां टूर्नामेंट में 2 जीत दर्ज कर चुका है। वहीं, आयरलैंड को अब भी टूर्नामेंट में पहली जीत की तलाश है। टीम को ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने हराया है।

जीते तो सेमीफाइनल, हारने के बाद भी भारत के पास मौका रहेगा
टीम इंडिया ग्रुप-2 के पॉइंट्स टेबल में 4 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है। टीम ने 3 मैच खेले, 2 में जीत और एक में हार मिली। इंग्लैंड 6 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। 4 पॉइंट्स के साथ वेस्टइंडीज तीसरे और 2 पॉइंट्स के साथ पाकिस्तान चौथे स्थान पर है। वहीं, आयरलैंड आखिरी नंबर पर है।

वेस्टइंडीज के सभी मैच खत्म हो चुके हैं, वहीं पाकिस्तान अगर इंग्लैंड के खिलाफ ग्रुप स्टेज में अपना आखिरी मैच जीत ले, तो भी 4 से ज्यादा पॉइंट्स नहीं ले पाएगा। ऐसे में टीम इंडिया आयरलैंड से जीतते ही 6 पॉइंट्स लेकर सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।

रिचा, रेणुका भारत की टॉप प्लेयर
विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने 3 मैच खेले। पहले मैच में जेमिमा रोड्रिग्ज और दूसरे में दीप्ति शर्मा प्लेयर ऑफ द मैच रहीं। तीसरा मैच हम हार गए। तीनों ही बार टीम इंडिया ने चेज किया और तीनों ही बार विकेटकीपर रिचा घोष भारत की उम्मीद बन कर टिकी रहीं। इस टूर्नामेंट में उन्हें अभी तक कोई भी आउट नहीं कर सका है। टूर्नामेंट के 3 मैचों में उन्होंने भारत के लिए 122 रन बनाए हैं।

बॉलर्स में रेणुका सिंह ठाकुर और दीप्ति शर्मा टीम की टॉप बॉलर हैं। रेणुका ने 3 मैचों में 6 विकेट लिए हैं तो वहीं दीप्ति के नाम 3 मैचों में 5 विकेट हैं।

टीम इंडिया का WTC फाइनल लगभग पक्का:साउथ अफ्रीका अब भारत से आगे नहीं जा सकता, श्रीलंका के मौके भी न के बराबर

भारत ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल खेलना लगभग पक्का हो गया है। स्टोरी में आगे हम भारत के खिताबी मुकाबले में पहुंचने के तमाम समीकरण को समझेंगे।

इंडिया बॉलिंग यूनिट की वजह से टेस्ट में बेस्ट:हर कंडीशन में विपक्षी को ऑलआउट करने में सक्षम, बल्ले से भी मैच पलटते हैं

भारत ने एक बार फिर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। टीम ने दिल्ली टेस्ट 6 विकेट से जीता है। पिछले 10 साल से भारत को उसके घर में हराना असंभव-सा हो गया है। टीम घर में ही नहीं, बल्कि विदेशी सरजमीं पर भी जीतने लगी है

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।