भारी संख्या में रेलवे स्टेशन पहुंच नारेबाज़ी करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया


अफ़ज़ल गनी की रिपोर्ट जनपद म‌ऊ से 

अबकोपागंज। स्थानीय कोपागंज रेलवे स्टेशन को रेलवे विभाग द्वारा स्टेशन का दर्जा हटाकर हाल्ट बनाने से नाराज लोगो ने जिला पंचायत गसदस्य जीतेन्द्र गोयल के नेतृत्व में  भारी संख्या में रेलवे स्टेशन पहुंच नारेबाज़ी करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सभी का कहना था की सामरिक और व्यापारिक रूप से महत्वपूर्ण नगर पंचायत कोपागंज के रेलवे स्टेशन को हाल्ट का दर्जा देना यहाँ के नागरिको के साथ धोखाघड़ी है। जिसको जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। सभी ने रेलवे विभाग से कोपागंज रेलवे स्टेशन को स्टेशन का दर्जा देने की मांग किया है। 
    इस वक्त दोहरीघाट -इंदारा रेलमार्ग के आवाम परिवर्तन का कार्य जोर शोर से चल रहा है। इस मार्ग पर पड़ने वाले कोपागंज रेलवे स्टेशन को विभाग द्वारा हाल्ट का दर्जा दिया जा रहा है। जैसे ही इसकी जानकारी क्षेत्रीय लोगो को हुयी तो सभी आक्रोशित हो उठे और कोपागंज रेलवे स्टेशन पहुंच नारे बाज़ी के साथ विरोध प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान जीतेन्द्र गोयल ने बताया की पूर्व में कोपागंज रेलवे स्टेशन पर माल ढुलाई से लेकर मालगोदाम आदि की सुबिधा थी। साथ ही साथ इस स्टेशन के साथ नगर पंचायत के 52 हजार लोगो सहित सैकड़ो गाँवो की जनता जुडी हुयी है। और इससे स्टेशन का दर्जा छीनकर लोगो के साथ अन्याय किया जा रहा है। जिसका विरोध होगा। यहाँ की जनता इसके लिए सड़क से लेकर अधिकारियो का घेराव तक करेगी। प्रदर्शन करने वालो में बदरुद्दीन ,नौशाद अहमद ,राकेश राय राजन गुप्ता ,लक्ष्मीकांत यादव ओम प्रकाश जगदीश पांडेय ,मोनू मौर्या ,रामजन्म मनोज चौरसिया कुश सोनकर ,राजनाथ यादव सुमेर सोनकर आदि लोग मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।