सिमरोल के बाई ग्राम में दो बसों में आमने सामने जोरदार भिंडत होने के बाद लोगो में हड़कंप मंच गया घायलों को उपचार के लिए इंदौर रैफर किया


सिमरोल के बाई ग्राम में दो बसों में आमने सामने जोरदार भिंडत होने के बाद लोगो में हड़कंप मंच गया घायलों को उपचार के लिए इंदौर रैफर किया


गुरुवार को सिमरोल थाने के  अंतर्गत आने वाले बाई ग्राम स्थित घाट पर दो बसों की आमने सामने जोरदार भिंडत हो गई। बताया जा रहा है कि अंजली ट्रेवल्स की बस खंडवा से इंदौर की ओर जा रही थी। जबकि दूसरी बस अर्थव ट्रेवल्स की इंदौर से होते हुए खंडवा की ओर जा रही थी। इधर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अर्थव ट्रेवल्स बस का चालक बेहद तेज रफ्तार में था और अंध मोड़ पर ओवर टेक करते हुए सामने से आ रही अंजली ट्रेवल्स बस को सामने से जोरदार टक्कर मार दी।इस हादसे में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस भिड़ंत में कई यात्री भी घायल बताए जा रहे हैं ।जबकि प्रत्यक्षदर्शीयों ने बताया कि घाट पर तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ । बता दें, इंदौर ओमकारेश्वर मार्ग पर आए दिन घाट में दुर्घटनाएं और जाम लगता रहता है। आसपास क्षेत्र के ग्रामीणों ने मदद करते हुए घायलों  को 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी लगते ही सिमरोल थाना का पुलिस बल मौके पर पहुंचा।  हादसे में घायल हुए दोनों बस की सवारियों की तकरीबन संख्या 40 से 50 के लगभग बताई जा रही है।
हिरा सिंह ठाकुर

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।