कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र में यमुना नदी के तट पर स्थित प्राचीन एवं धार्मिक महत्व के श्री मुक्ता देवी माता मंदिर से जुड़े विवाद


मुक्ता देवी मंदिर विवाद में जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश

एसडीएम और पुलिस अधिकारियों को संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश, मंदिर समिति पर लगे आरोपों की होगी जांच

 

संवाददाता : देवेंद्र ठाकुर 

मूसानगर। कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र में यमुना नदी के तट पर स्थित प्राचीन एवं धार्मिक महत्व के श्री मुक्ता देवी माता मंदिर से जुड़े विवाद को लेकर जिला प्रशासन ने जांच के निर्देश दिए हैं। स्थानीय अभिसूचना इकाई की रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी कपिल सिंह ने उप जिलाधिकारी भोगनीपुर समेत संबंधित अधिकारियों को मामले की विस्तृत जांच कर वस्तुस्थिति से अवगत कराने को कहा है। साथ ही नवरात्रि के मद्देनजर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने पर भी जोर दिया गया है।

जिलाधिकारी कार्यालय से 10 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र में स्थानीय अभिसूचना इकाई की प्रतिवेदन रिपोर्ट संख्या 141/2026, दिनांक 9 अक्टूबर 2026 का उल्लेख किया गया है। पत्र के अनुसार, मूसानगर स्थित मुक्ता देवी माता मंदिर यमुना नदी के तट पर स्थित एक प्राचीन सिद्धपीठ है। मंदिर और आसपास का टीला उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व विभाग के संरक्षण में होने का भी उल्लेख किया गया है। इसके संबंध में 3 दिसंबर 1982 को जारी अधिसूचना संख्या 4652/4-10(51)/81 का हवाला दिया गया है। मुक्तेश्वरी मंदिर asi द्वारा संरक्षित होने के कारण बिना asi पुरातत्त्व विभाग की जांच के मंदिर की पुरानी इमारत गिराने पर जीर्णोद्धार समिति को रोका गया है।

अनूप अवस्थी की शिकायत पर जांच के निर्देश

मामले में हलिया गांव निवासी अनूप अवस्थी ने ट्विटर के माध्यम से जिलाधिकारी से शिकायत की है। शिकायत में मंदिर समिति पर पुरानी इमारतों को गिराने, मंदिर में चढ़ावे की धनराशि में कथित हेराफेरी करने तथा समिति के पैसों से सदस्यों के नाम पर जमीन खरीदने जैसे आरोप लगाए गए हैं।

शिकायतकर्ता की ओर से उठाए गए इन बिंदुओं को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

संयुक्त टीम करेगी स्थलीय निरीक्षण

जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी भोगनीपुर और संबंधित पुलिस अधिकारियों को संयुक्त रूप से मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी, ताकि विवाद से जुड़ी वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।

नवरात्रि के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए प्रशासन का जोर शांति व्यवस्था बनाए रखने पर भी है। अब संबंधित अधिकारियों की जांच रिपोर्ट के बाद ही मंदिर विवाद से जुड़े आरोपों और अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।