ग्राम कलमीडीह तहसील जैजैपुर जिला शक्ति का भूमि संबंधित विवाद ग्राम पंचायत क्लमीडीह में आदिवासी समाज दुखीराम जगत एवं जैजैपुर
स्थान जांजगीर
रिपोर्टर धनेश्वर साहू
ग्राम कलमीडीह तहसील जैजैपुर जिला शक्ति का भूमि संबंधित विवाद ग्राम पंचायत क्लमीडीह में आदिवासी समाज दुखीराम जगत एवं जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक केशव प्रसाद चंद्रा के मध्य में भूमि संबंधी विभाग का प्रकरण अनुभागीय अधिकारी (रा)शक्ति के न्यायालय में विचाराधीन हैं l जहां पर जगत परिवार के द्वारा धान की कटाई किया जा रहा था l जहां पर शक्ति एसडीएम रैना जमील अपने पूरे टीम के साथ राजस्व अमला एवं पुलिस प्रशासन के साथ ग्राम क्लमिडीह गए जहां पर 6. 40 एकड़ भूमि की धान फसल को जब्त करके सरपंच के यहां सुपुर्द किए l यहां पर विधायक केशव चंद्रा का कहना है कि यह हमारे बाबा के द्वारा जमीन मिला है जबकि दुखीराम जगत का कहना है कि यह हमारे पूर्वज का जमीन हैं दोनों का केस एसडीएम न्यायालय में विचाराधीन है l अब देखने वाली बात यह है कि गोंड समाज के बीच में पिछड़ा वर्ग समाज का भूमि कैसे स्थापित हुआ l यह तो अब न्यायालय ही बता पाएगा, कि यह चंद्रा समाज का पुरखौती जमीन है या गोंड समाज का अभी इसमें कहा नहीं जा सकता लेकिन उनकी खुद की जुबानी सुने l
1 रैना जमील एसडीएम शक्ति
2 केशव प्रसाद चंद्रा विधायक जैजैपुर
3 दुखीराम जगत भूस्वामी
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
मेरठ* के चर्चित स्नेक मर्डर मामले की जांच में पुलिस के सामने कई नए तथ्य आए हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी दामिनी पिछले करीब 1 साल से देशभर में पतियों की हत्या
जौनपुर, सैमुअल पॉल एन. एवं श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर, कुंवर अनुपम सिंह द्वारा जनपद जौनपुर की मड़ियाहूँ तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिव
Leave a Comment: