बिजनौर अलग अलग बाइक दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत ।बाइक सवार महिला घायल  ।परिवार में कोहराम ।पुलिस ने शव को कब्जे में लिया


बिजनौर से क्राइम रिपोर्टर राकेश कुमार की रिपोर्ट

बिजनौर अलग अलग बाइक दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत ।बाइक सवार महिला घायल  ।परिवार में कोहराम ।पुलिस ने शव को कब्जे में लिया ।आवश्यक कार्यवाही मेंजुटी ।
मामला है बिजनोर के अफ़ज़लगढ कोतवाली का।
  दो अलग अलग बाइक दुर्घटनाओ में एक व्यक्ति की मौत हो गई वही एक व्यक्ति को हायर सेंटर रेफर करना पड़ा।  दरसल गांव चोहड़वाला निवासी इकरामुद्दीन अपनी पत्नी बिलकीस के साथ बाइक द्वारा अफ़ज़लगढ किसी कार्य से आया था ।देर शाम लौटते समय अगवानपुर पेट्रोल पंप के आसपास किसी अज्ञात वाहन अथवा किसी जंगली पशु की चपेट में आ जाने से दोनों गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें पुलिस की सहायता से अफ़ज़लगढ सीएससी में।भर्ती कराया गया ।जहां चिकित्सक अरुण कुमार ने इकरामुद्दीन को म्रत घोषित कर दिया वही बिलकीस को प्राथमिक उपचार दिया गया ।बिलकीस से जब जानकारी करने का प्रयास किया गया कि उन्हें किसने टक्कर मारी है तो वह इसकी   जानकारी नही दे सकी। । उधर मोके पर पहुचे कोतवाल मनोज कुमार ने मामले।की जानकारी ली तथा आवश्यक कार्यवाही प्रारम्भ कर दी।उधर गाव चंपतपुर चकला निवासी सुरजीत सिंह अपने भाई के साथ बाइक द्वारा अफ़ज़लगढ आया था ।जहां से लौटते समय गांव नवाबपुरा चौराहे के आसपास कुत्ता सामने आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई जिसमें सुरजीत सिंह बुरी तरह घायल हो गया जिसे   108 एम्बुलेंस की मदद से राहगीरों ने अफ़ज़लगढं सीएससी में भर्ती कराया ।जहाँ से गंभीर अवस्था के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वही बाइक पर बैठा सुरजीत का छोटा भाई सुरक्षित बच रहा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।