133 वें जन्मदिवस पर भारत के प्रथम व पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी को किया गया याद उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प


133 वें जन्मदिवस पर भारत के प्रथम व पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी को किया गया याद उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

मथुरा भारत के प्रथम व पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी का 133 वां जन्मदिन बडें ही धूमधाम के साथ मनाया। गया इस मौके जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा जिलाध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा एडवोकेट के नेतृत्व में सेठ बड़ा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय और महानगर काग्रेंस कमेटी महानगर अध्यक्ष पंडित मदन मोहन शर्मा के नेतृत्व में होली गेट चौराहे पर स्थित कांग्रेस महानगर कार्यालय पर सभी कांग्रेसी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भारत के प्रथम वं पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए उन्हें याद कर नमन किया। साथ ही उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। और उनके सपनों को पूरा करने का प्रण लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा एडवोकेट ने कहा कि आज हम सभी काग्रेंसी चाचा नेहरू जी को नमन करते हुए उनके आदर्शों को अपनाते हुए भारत के प्रथम व पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी का 133 वां जन्मदिन बडें ही धूमधाम के साथ बना रहे हैं और समाजहित देशहित में अपना योगदान देना चाहिए। और मथुरा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पंडित मदन मोहन शर्मा ने कहा कि भारत के प्रथम व पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी 133 वी जयंती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि और हम सभी उनके बताए हुए मार्ग पर चलेंगे इस मौके पर यतेन्द्र मुकद्दम उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश युवक कांग्रेस , मथुरा वृंदावन के पूर्व विधायक और कांग्रेस के लोकप्रिय नेता प्रदीप माथुर ,चौधरी भगवान सिंह वर्मा एडवोकेट जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी मथुरा , विनोद चतुर्वेदी प्रवक्ता जिला काँग्रेस कमेंटी मथुरा ,मथुरा कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष पंडित मदन मोहन शर्मा, आदि अन्य सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे
ब्यूरो चीफ आलोक तिवारी अब तक टीवी चैनल जनपद मथुरा

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।