ग्रामीणों ने लगाये राशन डीलर पर गंभीर आरोप। उपभोक्ताओं को नहीं देता है मशीन की पर्ची।  


ग्रामीणों ने लगाये राशन डीलर पर गंभीर आरोप। उपभोक्ताओं को नहीं देता है मशीन की पर्ची।                            तीन माह बाद जांच करने पहुंचे आपुर्ति विभाग के अधिकारी।                                             बिजनौर से सहयोगी अशोक कुमार के साथ मुनीश उपाध्याय की रिपोर्ट।                                         बिजनौर - आपुर्ति विभाग की लापरवाही कहा जाये या कुछ और। जनपद बिजनौर में राशन डीलरो  द्वारा की धांधली थमने का नाम ही नहीं ले रही है। यहां तक की शिकायत प्राप्त होने पर भी आपुर्ति विभाग द्वारा शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया जाता है। जिस कारण संबंधित डीलर को हौंसला बढ़ रहा है‌।ऐसा ही एक मामला धामपुर तहसील क्षेत्र के गांव चक सजानी  में प्रकाश में आया है। ग्राम प्रधान‌ ईश्वर सिंह व  उपभोक्ता फकीरा सिंह,विरेंद्र कुमार,मुखराम सिंह,कृष्णा,मलखान सिंह, बलवीर सिंह, भरता सिंह,रामकुमार, शुशील कुमार, अशोक कुमार आदि ने मामले की जानकारी देते हुए गांव का राशन डीलर रामनाथ सिंह माह में केवल एक दिन ही राशन का वितरण करता है। इतना ही नहीं व नियम विरूद्ध  राशन का समान वितरण किये बैगर ही गांव में घर घर जाकर मशीन में उपभोक्ताओं के अंगूठे लगवाकर सादे कागज पर एक अवैध पर्ची बना कर थमा देता है। अंगूठा लगने का सीधा मतलब है कि सरकारी रिकार्ड में उपभोक्ता को राशन प्राप्त हो चुका है। इस प्रकार राशन डीलर द्वारा उपभोक्ता ठगे जा रहें हैं। इतना ही नहीं यह राशन डीलर मानक के विपरित जाकर उपभोक्ताओं को पांच किलो प्रति युनिट के स्थान पर मात्र चार किलो‌‌ प्रति युनिट ही राशन का वितरण कर रहा है। किसी भी उपभोग्ता को मशीन से निकली पर्ची नहीं देता है। ग्राम प्रधान ईश्वर सिंह ने यह भी बताया कि तीन माह पहले ग्राम के तमाम उपभोक्ताओं के द्वारा राशन डीलर रामनाथ की कार्यशैली के विरूद्ध  शपथ पत्रों के साथ शिकायती पत्र  उपजिलाधिकारी धामपुर मनोज सिंह को दिया गया था। उपजिलाधिकारी धामपुर द्वारा मामले की जांच आपुर्ति निरिक्षक धामपुर धर्मेंद्र वर्मा को सोंपी गयी थी। जांच आपुर्ति निरिक्षक के पास लंबित पड़ी रही। तीन माह पश्चात आपुर्ति निरिक्षक अचानक  गांव में जांच के लिये पहुंचे जिसकी जानकारी शिकायत कर्ताओं को नहीं दी गयी। राशन डीलर रामनाथ सिंह ने फोन पर ग्रामीणों के आरोपों को नकारते हुए बताया कि गांव के कुछ शरारती लोगों के द्वारा उसके विरूद्ध झूठी शिकायत की गयी है। जब राशन डीलर से सवाल किया गया कि क्या आपके द्वारा उपभोक्ताओं को राशन वितरण के समय मशीन से निकली पर्ची‌ दी जाती है। तो उसने पर्ची देने से इंकार करते हुए फोन काट दिया। आपुर्ति निरिक्षक धामपुर धर्मेंद्र वर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि धामपुर तहसील के ग्राम चक समझानी के राशन डीलर की शिकायत प्राप्त हुई है जिसकी जांच मेरे द्वारा की जा रही है। कल मैं जांच करने गांव में गया था। परन्तु कोई भी ग्रामीण बयान दर्ज कराने सामने नहीं आया है। परन्तु राशन डीलर द्वारा  उपभोग्ताओं को मशीन द्वारा निकाली गयी पर्ची न दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है। जिसकी रिपोर्ट उपजिलाधिकारी धामपुर को सौंप कर कार्यवाही किये जाने की संस्तुती की जायेगी। नियमानुसार राशन डीलरो के  द्वारा राशन का सामान वितरण करते समय उपभोक्ताओं को कम्पुटराइज पर्ची दिया जाना आवश्यक है। जिससे उपभोक्ता को समान का सही विवरण उपलब्ध हो सके। यदि कोई डीलर उपभोक्ता को पर्ची देने में लापरवाही बरतता है। तो उसके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।।                            बाइट:- ईश्वर सिंह ग्राम प्रधान ग्राम तक सहजानी तहसील धामपुर (बिजनौर)

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।