सोशल मीडिया के माध्यम से बीएसपी सुप्रीमो पर अश्लील टिप्पणी,पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी रोष,दोषियों पर कार्रवाई की उठी मांग


सोशल मीडिया के माध्यम से बीएसपी सुप्रीमो पर अश्लील टिप्पणी,पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी रोष,दोषियों पर कार्रवाई की उठी मांग

मथुरा।बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की चार बार रही पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी के प्रति सोशल मीडिया पर अश्लील टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मथुरा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव को लिखित पत्र सौंप कार्रवाई की मांग की है ।आपको बता दें कि बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी के प्रति फेसबुक पर राघव भारद्वाज पुत्र अज्ञात निवासी वृंदावन थाना मथुरा एवं विश्वनाथ गौतम,मेघश्याम गौतम,केपी पाठक एवं अन्य चार लोगों के द्वारा जातीय विद्रोह एवं धार्मिक व सामाजिक भावनाएं भड़काने के उद्देश्य से अभद्र व अश्लील टिप्पणी की गई है।जिससे बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता में भारी रोष है। जिला जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने कहा कि बसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति से संबंध रखते हैं तथा अपराधी सामान्य वर्ग के सदस्य है जो की जातीय विद्रोह फैलाकर आम लोगो के बीच अशान्ति का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे है।आज हम सभी के द्वारा मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को लिखित पत्र सौंपकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।यदि प्रशासन द्वारा इस पर तुरंत एक्शन लेकर कार्रवाई नहीं की गई तो हम सभी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मिलकर बड़ा आंदोलन करेंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।इस अवसर पर आगरा मंडल प्रभारी दारा सिंह आजाद,जिला जॉन इंचार्ज गोवर्धन सिंह, सत्य प्रकाश कर्दम,सुरेश बाबू,जिला महासचिव ओमप्रकाश बघेल,जिला कोषाध्यक्ष डॉ गुल मोहम्मद शाह,पूर्व जिला प्रभारी महेंद्र पाल सिंह,जिला सचिव जितेंद्र कर्दम,बनवारीलाल कोलोना,विधानसभा अध्यक्ष बबलू कुमेरिया,राजाराम निगम,हरीश चंद्र प्रजापति,गंगाराम सोनी,प्रेम प्रकाश एडवोकेट,पप्पू सिंह एडवोकेट,विनोद कुमार एडवोकेट,प्रीतम सिंह एडवोकेट,पूर्व जिला सचिव नरेश सिंह के साथ साथ सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अब तक टीवी चैनल जनपद मथुरा आलोक तिवारी

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।