बिजली की सार्ट सर्किट से घर में लगी आग, लाखों की गृहस्थी जल कर खाक
बिजली की सार्ट सर्किट से घर में लगी आग, लाखों की गृहस्थी जल कर खाक
गरीब असहायों और इंसानियत की सेवा करनाही सदका है
कोपागंज से अफजल गनी की रिपोर्ट
गरीब असहायों और इंसानियत की सेवा करनाही सदका है
जमीयत उलमाए हिन्द के अध्यक्ष हजरत मौलाना शयद अरशद मदनी से रखी एमएफ़ हॉस्पिटल की आधार शिला
कोपागंज नगर पंचायत के मोहल्ला वाजिदपुरा दक्षिणी में बनने वाले एमएफ हॉस्पिटल की आधार शिला जमीयत उलमाए हिन्द के अध्यक्ष हजरत मौलाना शयद अरशद मदनी ने रखी । इस दरम्यान कहा कि किसी भी गरीब निर्धन व असहायों की सेवा करना ही सबसे बड़ा सदका व पूण्य का कार्य है । कहा कि प्रत्येक मुस्लिम अपने दिनी क्रियाओ से किसी भी दशा में न बदले और अपने मजहब के प्रति हमेशा जागरूक रहे व कोई भी राहगीर जो अपना रास्ता भटक जाय तो उसको घर तक पहुचाना भी एक सदका व महान पूण्य का कार्य होता है ।
जनपद मऊ के नगर पंचायत कोपागंज कस्वा के गंज शाहिदा के पास स्थित वाजिदपुरा दक्षिणी में बनने वाले एमएफ़ हॉस्पिटल की आधार शिला रखते हुए जमीयत उलमाए हिन्द के अध्यक्ष हजरत मौलाना शयद अरशद मदनी ने कहा कि रास्तह से तकलीफदेह चीज़ हटा देना सदका है। कहा कि किसी भी जरूरत मंद की मदद करना सदका है अल्लाह का गुस्सा उस मुस्लिम के प्रति ठंडा कर देगा । कहा कि ये अफवाह है कि इस्लाम लूटमार का मजहब है इस्लाम कत्ले आम का मजहब है लेकिन ऐसा नही है इस्लाम एक ऐसा मजहब है । जो भाईचारगी और अमन की तालीम देता है कहा कि प्रत्येक मुसलमान को इस्लाम को अपनी जेहन में उतारना चाहिए और संबकी मद्त करनी चाहिए अगर कोई भी अल्लाह का बन्दा आप के पास मद्त के लिए आये तो उसकी किसी भी दशा में मद्त करे । कार्यक्रम में मास्टर सफिउर्रहमान , हजरत मौलाना कारी सेराज इमाम जामा मस्जिद दारुस्सलाम अदरी राशीद कमाल , मौलवी जमाल नदवी, अल्ताफ अंसारी ,साकिब बिन हेलाल ,
अरशद बिन रेयाज,मौलाना अफ़रोज़ आलम, आदि लोग मौजूद रहे । कार्यक्रम को लेकर सुबह से ही मुस्लिम भाइयो की काफी भीड़ लगी रही । वही जगह जगह हलवा पूड़ी व पानी खजूर चाय इत्यादि के स्टाल लगाए गए थे जिसका लोगो ने भरपूर आनन्द उठाया
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
बिजली की सार्ट सर्किट से घर में लगी आग, लाखों की गृहस्थी जल कर खाक
बिजली की सार्ट सर्किट से घर में लगी आग, लाखों की गृहस्थी जल कर खाक
संयुक्त विकास पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष क्षत्रपाल मौर्य ने बुदान पटेल को खागा नगर पंचायत प्रभारी नियुक्त किया
Leave a Comment: