श्रीकृष्ण की नगरी भजन गायक हंस राज रघुवंशी की आवाज का जादू इस कदर सिर चढ़कर बोला कि उपस्थित जन समूह शिव-शिव के गीतों पर झूम उठा*
मथुरा। श्रीकृष्ण की नगरी भजन गायक हंस राज रघुवंशी की आवाज का जादू इस कदर सिर चढ़कर बोला कि उपस्थित जन समूह शिव-शिव के गीतों पर झूम उठा*
।मंगलवार को धोलीप्याऊ रेलवे मैदान पर ब्रज रज उत्सव का शुरूआत कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने की। इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्त्रस्मों का दौर शुरू हो गया। पीलीभीत से आए बाल कलाकार सम्यक पाराशर का बांसुरी वादन और स्वामी हरिदास संगीत व चंद्रकला डांस अकादमी दिल्ली की ओर से नृत्य प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया।इसके बाद काफी देर के इंतजार के बाद मंच पर संगीत जगत के उभरते हुए कलाकार हंसराज रघुवंशी का आगमन हुआ। लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ हंसराज का स्वागत किया। मंच पर सबसे पहले उन्होंने अपने प्रसिद्ध शिव शिव संकरा, शिव समा रहे, ऐसा डमरू बजाया भोलेनाथ ने सारा कैलाश पर्वत मगन हो गया प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उपस्थित भीड़ झूम उठी। यहां उन्होंने राधे बोल, राधे बोल, मेरा भोला है भंडारी, करे नंदी की सवारी और गंगा किनारे भजन गाए तो पांडाल में लोग हाथ उठाकर नाच उठे।
शिव भजनों का यह दौर देर रात तक यूं ही जारी रहा। सम्पूर्ण मेला स्थल की भीड़ पंडाल में जुट गई। हंसराज रघुवंशी ने करीब एक दर्जन भजन गाए।
इस दौरान विधायक ओमप्रकाश सिंह, उप्र ब्रज तीर्थ विकास के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, जिलाधिकारी पुलकित खरे, परिषद के सीईओ नागेंद्र प्रताप, एसएसपी अभिषेक यादव,डिप्टी सीईओ पंकज वर्मा, पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा आदि मौजूद रहे।शिव भजन गायक से मिलने को ललायित दिखे लोग
ब्रज रज उत्सव में आए मुख्य गायक हंसराज से मिलने के लिए लोग ललायत दिखे। मंच पर प्रसूति के दौरान लोगों की था कोशिश जारी रही। पुलिस की कड़ी निगरानी के चलते लोगों को मायूसी मिली ।
इसके अलाव मेला स्थल पर एक ओर खानपान की स्टॉल लगी थीं तो दूसरी ओर बच्चों के लिए कई तरह के झूले लगे हुए थे। चाट पकौड़ी के शौकीन लोगों की भीड़ खानपान की स्टॉलों पर जुटी रही तो दूसरी ओर बच्चे झूलों के लिए मचलते रहे।
हस्तशिल्प कला का प्रदर्शन
ब्रज रज उत्सव में हस्तशिल्प कला का भी प्रदर्शन किया जा रहा है। हस्तशिल्प की कई दुकानें उत्सव में लगी हैं। लोगों का रुझान हस्तशिल्प के सामानों में दिखाई दिया
अब तक टीवी चैनल जनपद मथुरा आलोक तिवारी
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
जौनपुर।* वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में 27 जुलाई को आयोजित होने वाले 30वें दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल के प्रस्तावित आगमन को लेकर
जौनपुर।* वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में 27 जुलाई को आयोजित होने वाले 30वें दीक्षांत समारोह और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के प्रस्तावित
Leave a Comment: