कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, निकाह से पहले दुल्हन के परिवार पर हमला,


कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, निकाह से पहले दुल्हन के परिवार पर हमला, पिता समेत चार घायल,दो युवकों ने सड़क पर बैठे कुत्ते पर बाइक चढ़ा दी थी। दुल्हन के पिता ने इसका विरोध किया। आरोप है कि इससे बौखलाए युवकों ने दुल्हन के परिवार पर हमला कर दिया। ,आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र के नाऊ की सराय में मंगलवार की रात निकाह से पहले दुल्हन के परिवार पर हमला बोल दिया गया। हमले में दुल्हन के पिता समेत चार लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बताया जाता है कि कुत्ते पर बाइक चढ़ाने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपियों ने हमला कर दिया।

 

 

 

जानकारी के मुताबिक नाऊ की सराय निवासी हबीब की बेटी रुखसार का निकाह था। मंगलवार रात को हाथरस के सादाबाद से बरात आई। रात तकरीबन 11 बजे दुल्हन के पिता और अन्य परिजन मैरिज होम जाने के लिए घर के बाहर खड़े थे। रास्ते में उनका कुत्ता बैठा था, तभी दो युवक बाइक से वहां पहुंचे। युवकों ने सड़क पर बैठे कुत्ते पर बाइक चढ़ा दी।

डंडे और ईंट-पत्थर भी चले

दुल्हन के पिता हबीब ने इसका विरोध किया। इस पर दोनों युवक बौखला गए। आरोपी उनसे गालीगलौज करने लगे। उस वक्त मामला शांत हो गया। आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपी युवकों ने अपने साथियों को बुला लिया और हबीब के परिवार पर हमला बोल दिया। उन्होंने हबीब और उनके परिजनों से मारपीट कर दी। ईंट-पत्थर भी चले। घटना पास के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना में दुल्हन के पिता हबीब, चाचा हफीज, हफीज की पत्नी परवीन और एक रिश्तेदार घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा गया। पीड़ित पक्ष की ओर से आरोपियों के खिलाफ थाना खंदौली में तहरीर दी गई है। इंस्पेक्टर आनंदवीर सिंह ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घायल लोगों का मेडिकल कराया गया है। घटना की जांच की जा रही है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।