ग्राम पंचायत सचिवों ने किया बैठक का बहिष्कार,


ग्राम पंचायत सचिवों ने किया बैठक का बहिष्कार, बीडीओ पर लगाया अमर्यादित भाषा का आरोप,तालग्राम विकास खंड में ग्राम पंचायत सचिवों ने समीक्षा बैठक का बहिष्कार कर दिया। इस दौरान बीडीओ पर अमर्यादित भाषा का आरोप लगाया गया। वहीं, पीड़ित ग्राम पंचायत सचिव बृजेश कुमार की आंखों से आंसू छलक आए।कन्नौज जिले के तालग्राम विकास खंड में साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान ग्राम पंचायत सचिवों ने बीडीओ पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। भाषा शैली से आहत सचिवों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। पीड़ित सचिव की आंखों से आंसू भी निकल आए।

 

 

 

सूचना पर पहुंचे ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने पंचायत सचिवों और बीडीओ को बंद कमरे में बैठाकर मामले को रफा-दफा करा दिया। मंगलवार को तालग्राम बीडीओ अखिलेश तिवारी सभी ग्राम पंचायत सचिवों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक कर रहे थे।

 

 

सचिव बृजेश कुमार का आरोप है कि बीडीओ ने ग्राम पंचायत सकरवारा में केयर टेकर मामले में अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। बृजेश कुमार ने बताया कि आत्म सम्मान पर ठेंस पहुंचने की वजह से उसकी आंखों में आंसू आ आए।

यह माजरा देखकर पंचायत सचिव बैठक से उठकर बाहर निकल आए। पंचायत सचिवों की ओर से बैठक का बहिष्कार करने की जानकारी ब्लॉक प्रमुख सुमन सिंह को दी। उसके बाद पहुंचे ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजीव सिंह उर्फ पुच्ची ठाकुर ने मामले को किसी तरह शांत कराया।

डिफॉल्टर के बाद दी जातीं हैं शिकायतें

ग्राम पंचायत सचिवों ने बताया कि कोई भी शिकायत जब डीएम के यहां से डिफॉल्टर हो जाती है, तब निस्तारण के लिए दी जाती है। साथ ही महज 15 मिनट का समय दिया जाता है। सचिवों ने ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि को यह भी बताया कि सोमवार की शाम को भी बीडीओ ने कई साथियों के साथ मोबाइल पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया था।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।