18 महीने में खर्च किए एक करोड़...146 करोड़ हड़पे
18 महीने में खर्च किए एक करोड़...146 करोड़ हड़पे
नगर निकाय चुनाव: वोटर बनने का आज से एक और मौका
नगर निकाय चुनाव: वोटर बनने का आज से एक और मौका, 1146 बूथों पर होगी वोटिंग,निकाय चुनाव के मद्देनजर परिसीमन का काम पूरा हो चुका है और वार्डों के आरक्षण तय करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। जिला प्रशासन की तरफ से चार नवंबर तक आरक्षण की प्रस्तावित सूची तैयार कर शासन को भेजा जाएगा।किन्हीं वजहों से अभी तक नगर निकाय का वोटर नहीं बन सके हैं तो मंगलवार से एक और मौका मिलेगा। एक से चार नवंबर तक घर बैठे ऑनलाइन वोटर बना जा सकेगा तो वहीं एक से सात नवंबर तक ऑफ लाइन यानी वोटर फार्म भरने के बाद बीएलओ या निर्वाचन कार्यालय में उसे जमाकर भी वोटर बन सकते हैं।
पिछले महीने अक्तूबर में हुए डोर-टू-डोर मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान नगरीय निकाय की मतदाता सूची में कुल 66 हजार 490 नाम बढ़े हैं तो वहीं 15 हजार 757 वोटरों के नाम कटे हैं। इनमें ज्यादातर मृतक के नाम शामिल हैं। कुल मतदाताओं की संख्या अब 12 लाख 65 हजार 898 हो गई है। इनमें नगर निगम के वोटरों की संख्या नौ लाख 62 हजार 67 है। अभियान के दौरान निगम में सर्वाधिक 25 हजार 917 नए वोटर बढ़े हैं जबकि चार हजार 493 वोटरों के नाम काटे गए हैं।
नगर पंचायतों की बात करें तो पीपीगंज में सर्वाधिक आठ हजार 47 वोटर बढ़े हैं जबकि सबसे कम बड़हलगंज में एक भी मतदाता नहीं बढ़ सके। दिसंबर में संभावित नगर निकाय चुनाव को देखते हुए आयोग ने वोटर बनने के लिए एक और मौका दिया है।
हालांकि सात दिन के लिए मिले इस मौके में डोर-टू-डोर अभियान नहीं चलेगा। अपने-अपने बूथों पर बीएलओ से संपर्क कर आवेदनपत्र प्राप्त किया जा सकता है। सहायक निर्वाचन अधिकारी जगनारायण मौर्य ने बताया कि एक से चार नवंबर के बीच वोटर बनने के लिए निर्वाचन आयोग की वेबसाइट sec.up.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। 18 नवंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
निकाय चुनाव के मद्देनजर परिसीमन का काम पूरा हो चुका है और वार्डों के आरक्षण तय करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। जिला प्रशासन की तरफ से चार नवंबर तक आरक्षण की प्रस्तावित सूची तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। उधर पार्टियों, दावेदारों ने भी तैयारी तेज कर दी है।
1,146 बूथों पर होगी वोटिंग
नगर निकाय चुनाव के लिए कुल एक हजार 146 बूथ बनाए गए हैं। इनमें नगर निगम में सर्वाधिक 802 बूथ हैं। इसी तरह सहजनवां में 35, बांसगांव में 20, मुंडेरा बाजार में 30, पीपीगंज में 45, पिपराइच में 37, गोला बाजार में 35, बड़हलगंज में 43, कस्बा संग्रामपुर में 19, चौमुखा में 23, उरुवा बाजार में 25 तथा घघसरा बाजार में 32 बूथ बनाए गए हैं।
निकाय पूर्व में वोटर की संख्या जुड़े कटे कुल वोटर
नगर निगम 9,40,643 25,917 4,493 9,62,067
सहजनवां 27,632 4,856 735 31,753
बांसगांव 14,229 2,739 548 16,420
मुंडेरा बाजार 22,319 3,111 1,029 24,401
पीपीगंज 34,675 8,047 2,204 40,518
पिपराइच 28,292 5,358 2,058 31,592
गोला बाजार 32,110 4,879 2,117 34,872
बड़हलगंज 42,680 0 0 42,680
कस्बा संग्रामपुर 15,993 2,887 319 18,561
चौमुखा 15,492 5,218 1,177 19,533
उरुवा बाजार 20,339 1,493 278 21,554
घघसरा बाजार 20,761 1,985 799 21,947
कुल 12,15,165 66,490 15,757 12,65,898
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
18 महीने में खर्च किए एक करोड़...146 करोड़ हड़पे
आंवले के वृक्ष की पूजा और इसके नीचे भोजन बनाने व ग्रहण करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
Leave a Comment: