असलहों के साथ दो लोग गिरफ्तार


असलहों के साथ दो लोग गिरफ्तार,कछवां थानाध्यक्ष राम स्वरूप वर्मा को मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध व्यक्ति पाहो और वाराणसी के बार्डर पर मौजूद हैं। वो असलहा बेचने के लिए आए हैं। कछवां पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने घेरेबंदी कर सुंदरम उपाध्याय व शिवम तिवारी उर्फ बंटू निवासी तोसवा थाना पड़री को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में सुंदरम के पास से एक देशी पिस्टल व दो कारतूस तथा शिवम के पास से एक तमंचा व एक कारतूस बरामद किया गया।पाहो और वाराणसी के बार्डर से कछवां पुलिस ने मंगलवार को पिस्टल व तमंचा के साथ दो असलहा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस मामले का खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक श्रीकांत प्रजापति ने पुलिस लाइंस सभागार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान किया।

 

 

उन्होंने बताया कि कछवां थानाध्यक्ष राम स्वरूप वर्मा को मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध व्यक्ति पाहो और वाराणसी के बार्डर पर मौजूद हैं। वो असलहा बेचने के लिए आए हैं। कछवां पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने घेरेबंदी कर सुंदरम उपाध्याय व शिवम तिवारी उर्फ बंटू निवासी तोसवा थाना पड़री को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में सुंदरम के पास से एक देशी पिस्टल व दो कारतूस तथा शिवम के पास से एक तमंचा व एक कारतूस बरामद किया गया।

 

पुलिस ने आरोपितों पर आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया वे अवैध असलहों की खरीद व बिक्री करते हैं। उनका संपर्क गैर जनपदों व प्रांतों के कुछ लोगों से संपर्क है। उनके माध्यम से उन्हें अवैध असलहा उपलब्ध होते हैं। उन असलहों को आस-पास के क्षेत्र में लोगों से संपर्क कर ज्यादा दाम में बेच देते हैं।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए लोगों के बारे में जानकारी हाल ही में विंध्याचल में एक युवक की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी अमित सिंह के मोबाइल को खंगालने पक मिली। उसमें एक तमंचे के साथ आरोपी की फोटो मिली थी। उस तमंचे की तलाश के लिए पुलिस ने छानबीन की तो इन दो असलहा तस्करों के नाम सामने आए। उसके बाद इनको गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि देवेश्वर शुक्ला नाम का व्यक्ति है, जिससे वेे असलहा खरीदते थे। जिसे कुछ दिन पूर्व एसटीएफ ने पकड़ा है। अभी ये नहीं पता चल पाया है कि कितने असलहा बेचे गए हैं। इस मामले की जांच की जा रही है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।