जिलाधिकारी द्वारा सदर तहसील के ब्लॉक खैराबाद के ग्राम भगौतीपुर के किसान परवान के खेत में खरीफ-2022 की क्राप कटिंग की गयी


जिलाधिकारी द्वारा सदर तहसील के ब्लॉक खैराबाद के ग्राम भगौतीपुर के किसान परवान के खेत में खरीफ-2022 की क्राप कटिंग की गयी। जिलाधिकारी ने बताया कि वर्ष 2022 की खरीफ कटिंग से ब्लॉक तहसील एवं जिले की औसत उपज के बारे में जानकारी मिलती है और इससे शासन को अवगत कराया जाता है। क्राप कटिंग के लिये खेत एवं स्थल का निर्धारण रेंडमली किया जाता है। उन्होंने बताया कि जो क्राप कटिंग की गयी है उसमें धान की उपज 33.48 कुन्तल प्रति हेक्टेयर है। जिलाधिकारी द्वारा क्राप कटिंग के दौरान उपस्थित सम्मानित ग्रामवासियों से वार्ता की गयी और अच्छी उपज एवं पैदावार हेतु संबंधित जिला कृषि अधिकारी से मिलकर अच्छे उन्नत किस्म के बीज बोने हेतु सुझाव दिया, जिससे किसानों को अच्छी फसल की पैदावार हो सके। जिलाधिकारी ने वहां मौजूद बच्चों से प्यार भरी बाते करते हुये, उनको मिठाई एवं बिस्किट भी खिलाया। 
    इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर गौरव रंजन श्रीवास्तव, जिला कृषि अधिकारी मंजीत सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। अब तक टीवी न्यूज़ चैनल सीतापुर से लक्ष्मीकांत बाजपेई की रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।