शाहजहांपुर से इलाज के लिए लाया गया कैदी अस्पताल से फरार


शाहजहांपुर से इलाज के लिए लाया गया कैदी अस्पताल से फरार, अब पुलिस जुटी तलाश में,चौक इलाके में स्थित शताब्दी अस्पताल में भर्ती कैदी मंगलवार देर रात फरार हो गया। अस्पताल में तैनात सिपाहियों की सूचना पर पहुंची चौक पुलिस सीसीटीवी फुटेज वह अन्य माध्यमों से कैदी की तलाश कर रहे हैं।

 

 

 

चौक प्रभारी निरीक्षक प्रशांत मिश्रा के मुताबिक मूल रूप से लखीमपुर निवासी विशंभर यादव शाहजहांपुर जेल में बंद था। हालत ज्यादा खराब होने पर 20 अक्टूबर को शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार रात मौका पाते ही अस्पताल से फरार हो गया। अस्पताल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के माध्यम से कैदी का पता लगाया जा रहा है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।