हेलो! ‘मैं डिप्टी सीएमओ बोल रहा हूं, मुझे युवक ने चाकू घोंपा है...तीन घंटे शहर में पुलिस को दौड़ाया


हेलो! ‘मैं डिप्टी सीएमओ बोल रहा हूं, मुझे युवक ने चाकू घोंपा है...तीन घंटे शहर में पुलिस को दौड़ाया,पुलिस को डिप्टी सीएमओ ने बताया कि वह जौलीग्रांट पहुंच गए हैं और यहां पर भर्ती हैं। पुलिस ने किसी डॉक्टर या कर्मचारी से बात कराने की बात कही तो उन्होंने इनकार कर दिया। इस पर पुलिस ने डिप्टी सीएमओ के घर के बारे में जानकारी ली। घर का पता चलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो डिप्टी सीएमओ घर के बाहर सड़क पर हंगामा करते दिखे।हेलो! मैं डिप्टी सीएमओ बोल रहा हूं। एक युवक ने मेरे पेट में चाकू घोंप दिया है। मुझे रुड़की के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’ नशे की हालत में एक जिले में तैनात डिप्टी सीएमओ ने पुलिस को झूठी सूचना देकर तीन घंटे तक दौड़ाए रखा। पुलिस को सच्चाई का पता चला तो डिप्टी सीएमओ का मेडिकल कराकर चालान कर दिया।

 

 

 

पुलिस ने बताया कि सुशील कुमार निवासी सिविल लाइंस की उत्तरकाशी जिले में आयुर्वेद अस्पताल में डिप्टी सीएमओ के पद पर तैनाती है। रात के समय उन्होंने पुलिस को फोन कर सूचना दी कि बॉबी नाम के युवक ने उनके पेट में चाकू घोंप दिया है। वह रुड़की के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए हैं। सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया।

 

 

पुलिस आननफानन बताए गए अस्पताल में पहुंची और जानकारी ली। वहां पता चला कि वहां इस नाम का कोई शख्स नहीं आया है। पुलिस ने उस नंबर पर कॉल की तो वह बंद आया। काफी देर तक पुलिस नंबर पर कॉल करती रही।इसके बाद कॉल लगी तो पुलिस को डिप्टी सीएमओ ने बताया कि वह जौलीग्रांट पहुंच गए हैं और यहां पर भर्ती हैं। पुलिस ने किसी डॉक्टर या कर्मचारी से बात कराने की बात कही तो उन्होंने इनकार कर दिया।

 

डिप्टी सीएमओ के घर की जानकारी ली

इस पर पुलिस ने डिप्टी सीएमओ के घर के बारे में जानकारी ली। घर का पता चलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो डिप्टी सीएमओ घर के बाहर सड़क पर हंगामा करते दिखे। पुलिस ने उन्हें शांत करने का प्रयास किया तो वह भिड़ गए और डिप्टी सीएमओ की हनक दिखाने लगे। इस पर पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई।यहां से सिविल अस्पताल लेकर पहुंची और मेडिकल कराया। इसमें उनके नशे में होने की पुष्टि हुई। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सुशील कुमार के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई करते हुए चालान कर जुर्माना लगाकर कोतवाली से ही छोड़ दिया गया है। साथ ही भविष्य में दोबारा झूठी सूचना देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।